लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार पर पृथ्वीराज चह्वाण ने साधा निशाना, कहा- दिसंबर तक सिर्फ 14-15 करोड़ लोगों का होगा पूर्ण वैक्सीनेशन

By अभिषेक पारीक | Updated: July 18, 2021 20:41 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चह्वाण ने केंद्र की मोदी सरकार पर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और कोरोना वायरस के वैक्सीनेशन के मोर्चे पर 'विफलता' सहित कई मुद्दों पर हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता पृथ्वीराज चह्वाण ने केंद्र की मोदी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला। चह्वाण ने कहा कि 186 दिनों में केंद्र ने महज 8.15 करोड़ लोगों को दोनों खुराक दी है। उन्होंने कहा कि इस गति से दिसंबर तक 14-15 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा सकेगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चह्वाण ने केंद्र की मोदी सरकार पर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और कोरोना वायरस के वैक्सीनेशन के मोर्चे पर ’विफलता’ सहित कई मुद्दों पर हमला बोला। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके लिए चह्वाण भी आए थे। इस मौके पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए चह्वाण ने कहा कि देश में जब से राष्ट्रव्यापी टीकाकरण की शुरुआत हुई है, पिछले 186 दिनों में केंद्र सरकार ने 36 करोड़ लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक लगाई है जबकि महज 8.15 करोड़ लोगों को दोनों खुराक दी गई है। 

उन्होंने कहा, 'इस गति से तो दिसंबर के अंत तक 14-15 करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण किया जा सकेगा।' उनके अनुसार, सरकार अगर टीकाकरण की गति दोगुनी कर दे, तब भी इस साल के आखिर तक 25 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की दोनों खुराकें नहीं मिल पाएंगी। उन्होंने आरोप लगाया, 'यह स्पष्ट रूप से केंद्र सरकार की विफलता है । इस गति से तो अर्थव्यवस्था को उबरने में लंबा समय लगेगा ।' 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके चह्वाण ने घाटे की पूर्ति के लिये ईंधन पर कर लगाने का 'आसान रास्ता' अख्तियार करने के लिए मोदी सरकार की आलोचना की। चह्वाण ने कहा, 'पिछले एक साल में ईंधन की कीमतों में 66 बार वृद्धि हुई है। इन कीमतों में एक बड़ा हिस्सा उत्पाद शुल्क का है। केंद्र में 2014 में जब मोदी सरकार आई तो पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.48 रुपये था, जो अब बढ़कर 32.90 रुपये हो गया है। यह करीब करीब 316 प्रतिशत अधिक है।' 

उन्होंने कहा, 'डीजल पर उत्पाद शुल्क में 840 प्रतिशत तक बढोतरी हुई है।' उन्होंने कहा कि इस कारण सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां काफी मुनाफा कमा रही हैं। चह्वाण ने भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोलते हुये कहा कि वह ईंधन की बढ़ती कीमतों के बारे में झूठी जानकारी देकर तथा उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली प्रदेश की महा विकास आघाड़ी सरकार पर आरोप लगा कर लोगों के बीच भ्रम फैला रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, 'प्रदेश की मौजूदा सरकार पेट्रोल पर उतना ही वैट लगा रही है जितना पूर्ववर्ती फडणवीस सरकार वसूलती थी।' 

टॅग्स :महाराष्ट्रपृथ्वीराज चव्हाण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'