लाइव न्यूज़ :

कैदी की पीट-पीटकर हत्या, एक अन्य की हिरासत में मौत, चार पुलिसकर्मी निलंबित, आठ का हुआ तबादला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2019 12:54 IST

पूर्वी सिंहभूम जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथेरे ने बताया कि मनोज सिंह को पंकज दुबे गिरोह के कुछ कैदियों ने पीट-पीटकर मार डाला। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब मनोज सिंह ने गिरोह से जुड़े कुछ कैदियों की पिटाई की, जिसके जवाब में गिरोह के सदस्यों ने सिंह को मार डाला।

Open in App
ठळक मुद्देएसएसपी ने बताया कि एक कैदी सुमित सिंह झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे यहां महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि आधे दर्जन अन्य घायल कैदियों का जेल के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जमशेदपुर के घाघीडीह केंद्रीय कारागार के अंदर झड़प में मंगलवार को दहेज के मामले में 10 साल की सजा काट रहे एक कैदी की अन्य कैदियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पूर्वी सिंहभूम जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथेरे ने बताया कि मनोज सिंह को पंकज दुबे गिरोह के कुछ कैदियों ने पीट-पीटकर मार डाला। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब मनोज सिंह ने गिरोह से जुड़े कुछ कैदियों की पिटाई की, जिसके जवाब में गिरोह के सदस्यों ने सिंह को मार डाला।

एसएसपी ने बताया कि एक कैदी सुमित सिंह झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे यहां महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि आधे दर्जन अन्य घायल कैदियों का जेल के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उप-कारागार के एक 49 वर्षीय रिमांड कैदी की कथित तौर पर हिरासत में यातना के बाद मौत

इडुक्की के पीरमेदु उप-कारागार के एक 49 वर्षीय रिमांड कैदी की कथित तौर पर हिरासत में यातना के बाद मौत हो गई, जिसके बाद चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया और आठ अन्य को स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि राजकुमार (49) की 21 जून को मौत हो गई। उसे 12 जून को वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में हिरासत में लिया गया था। शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, उसे गंभीर चोटें आई थीं और घुटने के नीचे के दोनों पैरों में कम से कम 32 घाव थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुमार की मौत के मामले में नेदुमक्कम पुलिस स्टेशन के चार पुलिस कर्मियों -- एक उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और दो चालकों को निलंबित कर दिया गया है और आठ अन्य को स्थानांतरित कर दिया गया है। 

टॅग्स :झारखंडकेरलजेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत