लाइव न्यूज़ :

पीआईबी के प्रधान महानिदेशक कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए, एम्स में भर्ती

By भाषा | Updated: June 8, 2020 02:15 IST

राष्ट्रीय मीडिया केंद्र (एनएमसी) को बंद कर दिया गया है, जहां धतवालिया का कार्यालय है और सोमवार को भी यह बंद रहेगा क्योंकि पूरी इमारत को संक्रमणमुक्त किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपीआईबी के प्रधान महानिदेशक केएस धतवालिया कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैंधतवालिया को शाम सात बजे एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

नयी दिल्ली: पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक केएस धतवालिया कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धतवालिया को शाम सात बजे एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

ट्रॉमा सेंटर में विशेष रूप से कोविड-19 के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। हालांकि, उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय मीडिया केंद्र (एनएमसी) को बंद कर दिया गया है, जहां धतवालिया का कार्यालय है और सोमवार को भी यह बंद रहेगा क्योंकि पूरी इमारत को संक्रमणमुक्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी एनएमसी बंद रहने की संभानवा है क्योंकि तय नियमों के मुताबिक संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि एनएमसी के पूरी तरह संक्रमणमुक्त होने और इसके दोबारा खुलने तक प्रेस कॉफ्रेंस समेत पीआईबी की सभी गतिविधियां शास्त्री भवन में आयोजित होंगी।

धतवालिया ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रकाश जावड़ेकर के साथ मंच साझा किया था, जब उन्होंने मंत्रिमंडल के फैसलों के बारे में मीडिया को जानकारी दी थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत