प्रधानमंत्री ने सिविल सेवा दिवस की शुभकामनाएं दी

By भाषा | Published: April 21, 2021 08:29 AM2021-04-21T08:29:57+5:302021-04-21T08:29:57+5:30

Prime Minister wishes Civil Service Day | प्रधानमंत्री ने सिविल सेवा दिवस की शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री ने सिविल सेवा दिवस की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर देश भर के प्रशासनिक अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में कड़ी मेहनत से वह देश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘सिविल सेवा दिवस पर सभी सिविल सेवकों को मैं शुभकामनाएं देता हूं। देश के विभिन्न हिस्सों ओर विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों की सेवा करने और राष्ट्र की प्रगति को आगे ले जाने में वे अथक प्रयास कर रहे हैं। इसी तत्परता के साथ वह देश सेवा करते रहें।’’

भारत सरकार ने वर्ष 2006 से प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को 'सिविल सेवा दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस अवसर पर विज्ञान भवन में एक समारोह का आयोजन किया गया था जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prime Minister wishes Civil Service Day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे