लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के साथ शेयर की तस्वीरें, गले मिल रहे हैं दोनों दिग्ग्ज

By गुणातीत ओझा | Updated: February 24, 2020 14:11 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस पल की तस्वीरें पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दो दिवसीय दौरे पर अपने परिवार के साथ आए हैंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में डोनाल्ड ट्रंप का गर्मजोशी से किया स्वागतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर कीं डोनाल्ड ट्रंप के साथ गले मिलते हुए तस्वीरें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय दौरे पर भारत आ चुके हैं। अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेता एक दूसरे के गले भी मिले। इस पल को कैमरामैन ने तस्वीर में कैद कर लिया। इन तस्वीरों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कदर प्रभावित हुए कि अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाल कर इन्हें अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इन तस्वीरों को हजारों लोगों ने शेयर और रीट्वीट किया है।

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किया गया ट्वीट भी सुर्खियों में बना रहा। ट्रंप ने भारत पहुंचने से पहले ट्वीट किया था, ''हम भारत आने के लिए तत्पर हैं। हम रास्ते में हैं, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे।'' ट्रंप के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने ट्वीट कर कहा, अतिथि देवो भव:

भारत के लिए उड़ान भरने से पहले भी ट्रंप ने ट्वीट किया था। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया था और लिखा था, ''भारत के लिए मेलानिया के साथ प्रस्थान कर रहा हूं।'' पीएम मोदी ने ट्रंप के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था, ''सी यू वेरी सून इन अहमदाबाद।''

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीअहमदाबादमेलानिया ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप