लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च पुरस्कार 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 14, 2023 08:06 IST

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च पुरस्कार, देश के लिए गर्व का पलराष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित कियापीएम मोदी 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं

पेरिस:भारत के लिए बेहद गर्व का पल उस समय आया, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बीते गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च पुरस्कार 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया। यह सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है और इसे पाने वाले नरेंद्र मोदीभारत के पहले प्रधानमंत्री बने हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस से इस सम्मान को ग्रहण करने के बाद भारत की जनता की ओर से फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी के लिए इस पुरस्कार समारोह का आयोजन एलिसी पैलेस में हुआ, जहां राष्ट्रपति मैक्रों ने उनके सम्मान में रात्रिभोज की मेजबानी की।

इस संबंध में विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है. "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 13 जुलाई 2023 को फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री ने इस अद्वितीय सम्मान के लिए भारत की ओर से राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद दिया।"

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "यह भारत-फ्रांस साझेदारी की भावना के प्रतीक स्वरूप एक गर्मजोशी भरा कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है।"

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी को यह सम्मान मिलने से पहले अतीत में यह पुरस्कार दुनिया भर के चुनिंदा प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया गया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, किंग चार्ल्स-तत्कालीन प्रिंस ऑफ वेल्स, पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बुतरस घाली का नाम शामिल है।

फ्रांस द्वारा दिया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया यह सम्मान विभिन्न देशों द्वारा उन्हें दिए गए शीर्ष पुरस्कारों और सम्मानों में से एक है। इससे पूर्व जून 2023 में पीएम मोदी को मिस्र द्वारा ऑर्डर ऑफ द नाइल सम्मान मिला था। इसके अलावा पीएम मोदी को मई 2023 में पापुआ न्यू गिनी द्वारा कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू, मई 2023 में कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी, मई 2023 में पलाऊ गणराज्य द्वारा एबाकल पुरस्कार शामिल हैं।

वहीं 2021 में पीएम मोदी को भूटान द्वारा ड्रुक ग्यालपो, साल 2020 में अमेरिकी सरकार द्वारा लीजन ऑफ मेरिट, साल 2019 में बहरीन द्वारा किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां, साल 2019 में मालदीव द्वारा ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन, रूस द्वारा ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार और यूएई द्वारा ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड से पीएम मोदी को सम्मानिक किया गया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीफ़्रांसParisइमेनुअल मेक्रोभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम