लाइव न्यूज़ :

वीडियो: देखिए सुरक्षा घेरे को तोड़ हिमाचल में रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों और बच्चों से मिले पीएम मोदी

By रुस्तम राणा | Updated: November 5, 2022 18:12 IST

ट्विटर पर न्यूज एजेंसी एनआई द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी सोलन की सड़कों पर अपनी गाड़ी में बैठकर लोगों को हाथ हिलाकर उनके अभिवादन को स्वीकार कर रहे हैं। साथ ही जनता मोदी-मोदी के नारे लगा रही है।

Open in App

शिमला: हिमाचल विधानसभा 2022 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राज्य के सोलन में एक रोड शो किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के काफिले पर स्थानीय लोगों ने फूल बरसाए। पीएम मोदी ने खुद अपनी गाड़ी से उतरकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और बच्चों के अभिवादन को स्वीकार किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए वगैर लोगों के पास पहुंचे। 

ट्विटर पर न्यूज एजेंसी एनआई द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी सोलन की सड़कों पर अपनी गाड़ी में बैठकर लोगों को हाथ हिलाकर उनके अभिवादन को स्वीकार कर रहे हैं। साथ ही जनता मोदी-मोदी के नारे लगा रही है। इस बीच पीएम मोदी अपनी गाड़ी से उतरकर सीधे लोगों मिलते हैं और बच्चों से स्वागत कार्ड लेकर उनका नाम पूछते हैं। 46 सेकंड इस वीडियो में जनता जयश्रीराम के नारे लगाती हुई सुनी जा सकती है। 

 

पीएम मोदी ने यहां एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लोगों को ‘‘स्वार्थी समूहों’’ के खिलाफ आगाह करते हुए कहा कि वे खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ कहते हैं, लेकिन सबसे भ्रष्ट हैं और समाज को विभाजित करने की साजिश में लगे हैं। उनके इस बयान को कई लोगों ने आम आदमी पार्टी (आप) पर हमले के रूप में देखा।

‘आप’ अक्सर खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ के रूप में वर्णित करती है और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती देने के लिए कांग्रेस के साथ चुनाव मैदान में भी है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी। 68 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जिसके मुखिया (मुख्यमंत्री) जय राम ठाकुर हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीहिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील