लाइव न्यूज़ :

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मजात ओबीसी नहीं हैं, भाजपा कार्यकर्ताओं को बताएं कि वो झूठ बोलते हैं", राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया पाखंड का आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 8, 2024 12:40 IST

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वो अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) समुदाय से नहीं हैं क्योंकि उनका जन्म सामान्य वर्ग में हुआ है। पीएम झूठ बोलते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वो लोगों से झूठ बोलते हैंराहुल ने कहा कि पीएम मोदी ओबीसी समुदाय से नहीं हैं क्योंकि उनका जन्म सामान्य वर्ग में हुआ हैउन्होंने लोगों से कहा कि जब भी भाजपा कार्यकर्ता आपके पास आएं तो वो उन्हें यह बात जरूर बताएं

झारसुगुड़ा: कांग्रेस की महत्वाकांक्षी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का नेतृत्व कर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) समुदाय से नहीं हैं क्योंकि उनका जन्म सामान्य वर्ग में हुआ है।

ओडिशा में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को लेकर पहुंचे वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "जब भी भाजपा कार्यकर्ता आपके पास आएं तो उन्हें एक बात बताएं कि हमारे प्रधानमंत्री ने पूरे देश से झूठ बोला है कि वह पिछड़े वर्ग (ओबीसी) से आते हैं। उनका जन्म पिछड़े वर्ग में नहीं हुआ, वह सामान्य जाति से हैं। यह बात आप हर भाजपा कार्यकर्ता को बताएं।''

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला उस समय किया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संसद में खुद को 'सबसे बड़ा ओबीसी' कहा था और कांग्रेस पर पिछड़े समुदायों के नेताओं के साथ व्यवहार करते समय पाखंड में लिप्त होने और दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया था।

पीएम मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 'धन्यवाद प्रस्ताव' के जवाब में कहा, "कांग्रेस पार्टी और यूपीए सरकार ने ओबीसी के साथ न्याय नहीं किया। कुछ दिन पहले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 1970 में जब वह बिहार के सीएम बने तो उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए क्या नहीं किया गया? कांग्रेस ओबीसी को बर्दाश्त नहीं कर सकती है। वे गिनते रहते हैं कि सरकार में कितने ओबीसी हैं। क्या आपको (कांग्रेस) यहां (खुद की ओर इशारा करते हुए) सबसे बड़ा ओबीसी नहीं दिख रहा है?''

पीएम मोदी ने यूपीए सरकार पर हमला जारी रखते हुए कहा कि पिछली सरकार ने ओबीसी को न्याय नहीं दिया। उन्होंने कहा, "यूपीए सरकार के दौरान एक अतिरिक्त-संवैधानिक निकाय राष्ट्रीय सलाहकार परिषद का गठन किया गया था। सरकार उस निकाय के सामने अपनी बात नहीं रख सकती थी। लेकिन  क्या इसमें कोई ओबीसी सदस्य था? जरा पता करें।"

ओबीसी को लेकर पीएम मोदी के दावे और राहुल गांधी के हमले के बीच कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ओडिशा में पहुंच गई है। इस यात्रा में 9-10 फरवरी तक दो दिवसीय अवकाश रहेगा और उसके बाद 11 फरवरी को यह यात्रा छत्तीसगढ़ से दोबारा शुरू होगी।

इससे पहले न्याय यात्रा के 25वें दिन बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पश्चिमी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में वेदव्यास धाम का दौरा किया। इस मंदिर की गुफा को वह स्थान माना जाता है जहां ऋषि और कवि वेद व्यास जी ने महाभारत की रचना की थी।

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से शुरू हुई। यह यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। यह 6,713 किमी की दूरी तय करेगा, जिसमें 100 लोकसभा क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र और 110 जिले शामिल होंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही यह यात्रा 67 दिनों के बाद 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारत जोड़ो न्याय यात्राBJPओड़िसाझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?