लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 के विजेता शहरों को किया सम्मानित

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 23, 2018 19:10 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में अलग-अलग श्रेणियों के विजेता शहरों को आज यहां पुरस्कृत किया। इंदौर को देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पुरस्कृत किया गया। इस श्रेणी में दूसरे और तीसरे स्थान के लिए क्रमश: भोपाल और चंडीगढ़ ने पुरस्कार जीता।

Open in App

इंदौर, 23 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में अलग-अलग श्रेणियों के विजेता शहरों को आज यहां पुरस्कृत किया। इंदौर को देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पुरस्कृत किया गया। इस श्रेणी में दूसरे और तीसरे स्थान के लिए क्रमश: भोपाल और चंडीगढ़ ने पुरस्कार जीता।

स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में झारखंड सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में अव्वल रहा। इस श्रेणी में महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर रहे। प्रधानमंत्री ने इंदौरवासियों को बधाई देते हुए कहा, ‘‘स्वच्छता एक दिन में नहीं आती। नागरिक 24 घंटे जागरूक रहते हैं, तब जाकर स्वच्छता की सिद्धी प्राप्त होती है।’’ 

 

उन्होंने कहा कि इंदौर के लोगों ने स्वच्छता के मामले में जन भागीदारी का अभूतपूर्व उदाहरण पेश किया है। मोदी ने कहा, ‘‘देश और समाज को बदलने के लिए आम लोगों की सोच बदलनी जरूरी है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘देश को खुले में शौच से मुक्त कराने का सपना सच के करीब है।’’ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के लोग अपने बड़े-बुजुर्गों से पूछें कि कांग्रेस के राज में सूबे की हालत कैसी थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों की आवास योजनाएं विवादों से घिरी रहती थीं।’’ 

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आने वाले तीन-चार सालों में दो करोड़ से ज्यादा मकानों का निर्माण होगा।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘वोट बैंक की राजनीति की कांग्रेस की परंपरा खत्म हो रही है। हमने अपनी योजनाओं को गरीबों और मध्यम वर्ग की आशाओं के साथ जोड़ा है।’’ 

टॅग्स :मध्य प्रदेशनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी