लाइव न्यूज़ :

आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे देश से 'मन की बात'

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 25, 2018 11:30 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का यह 42वां संस्करण है, जिसका प्रसारण आज सुबह 11 बजे से किया जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 25 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे से 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को संबोधित करेंगे। बीते महीने उन्होंने मन की बात से देश में वैज्ञानिकों के योगदान पर बात की थी। वहीं बोर्ड परीक्षाओं के चलते उन्होंने बच्चों को गाइडेंस भी दिया था। यह मन की बात कार्यक्रम का 42वां संस्करण होगा। इसका प्रसारण सुबह 11 बजे आकाशवाणी के सम्‍पूर्ण नेटवर्क पर किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का मूल प्रसारण नई दिल्ली स्थित आकाशवाणी से होगा और यह सभी आकाशवाणी केंद्रों, आकाशवाणी के सभी एफएम चैनलों एफएम गोल्‍ड और एफएम रेनबो, स्‍थानीय रेडियो स्‍टेशनों, विविध भारती स्‍टेशनों और पांच सामुदायिक रेडियो स्‍टेशनों पर प्रसारित किजा जाएगा।'मन की बात' कार्यक्रम का क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण मुख्‍य आकाशवाणी केंद्रों से इसी दिन शाम आठ बजे किया जाएगा। संबंधित राज्यों में क्षेत्रीय भाषाओं में सभी आकाशवाणी केंद्रों और स्‍थानीय रेडियो स्‍टेशनों से भी इसे प्रसारित किया जाएगा।

इस महत्‍वपूर्ण प्रसारण का विशिष्‍ट पहलू यह है कि यह दूरदर्शन और अन्‍य निजी टीवी और समाचार चैनलों द्वारा एक ही समय में प्रसारित किया जाता है। सभी डीटीएच ऑपरेटर भी इसको चलाते हैं। वैश्‍विक श्रोताओं के लिए इसका सीधा प्रसारण भी किया जाता है जो मोबाइल एप, ऑल इंडिया रेडियो लाइव पर उपलब्ध होता है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर