लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने असमिया साहित्यकार होमेन बोर्गोहैन के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: May 12, 2021 13:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रख्यात असमिया साहित्यकार और पत्रकार होमेन बोर्गोहैन के निधन पर शोक जताया और कहा कि असमिया साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘होमेन बोर्गोहैन को असमिया साहित्य व पत्रकारिता जगत में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए याद किया जाएगा। उनके कार्यों में असमिया जीवन और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं की झलक देखने को मिलती है। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित होमेन बोर्गोहैन का आज गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। वह 24 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे और सात मई को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा