लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन से बात की

By भाषा | Updated: November 18, 2020 01:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन से मंगलवार को फोन पर बात की।

दोनों देशों के नेताओं ने इस दौरान द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता जताई और कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को लेकर साझा प्राथमिकताओं और चुनौतियों पर चर्चा की।

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में बाइडन की जीत के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात करके उन्हें बधाई दी। हमने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई और कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर साझा प्राथमिकताओं और चुनौतियों पर चर्चा की।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका की निर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘उनकी सफलता भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए गर्व और प्रेरणा की बात है। यह समुदाय भारत-अमेरिका सबंधों की मजबूती का महत्वपूर्ण स्रोत है।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी ने बाइडन को चुनाव में जीत की बधाई दी और इसे अमेरिका की लोकतांत्रिक परंपरा की मजबूती का द्योतक करार दिया।

बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 और 2016 में अमेरिका की आधिकारिक यात्रा के दौरान बाइडन के साथ हुई मुलाकात को याद किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि 2016 में जब मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित किया था तब उसकी अध्यक्षता बाइडन ने की थी।

दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका समग्र वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को विस्तार देने का लिए मिलकर काम करने के प्रति सहमति जताई।

दोनों नेताओं ने कोविड-19 की रोकथाम, किफायती टीके की उपलब्धता को बढ़ावा देने, जलवायु परिवर्तन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की।

मोदी और बाइडन के बीच बातचीत से पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विश्वास जताया कि बाइडन प्रशासन में भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और अधिक विस्तार मिलेगा।

जयशंकर ने कहा कि अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन उस कालखंड के गवाह रहे हैं जब दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में बड़ा परिवर्तन आया था।

बाइडन जब 1970 के दशक में सीनेट के सदस्य थे, तभी से वह भारत और अमेरिका बीच संबंध प्रगाढ़ करने के समर्थक रहे हैं।

उन्होंने 2008 में द्विपक्षीय असैन्य परमाणु समझौते को सीनेट से मंजूरी दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

इस समझौते ने विश्व के दो बड़े लोकतांत्रिक देशों के बीच रिश्ते को प्रगाढ़ करने के लिए मजबूत आधारशिला रखी थी।

बराक ओबामा के राष्ट्रपति रहते हुए भारत और अमेरिका के मध्य रणनीतिक और रक्षा संबंधों में उल्लेखनीय विस्तार हुआ था और उप राष्ट्रपति रहते हुए बाइडन ने उसमें अहम भूमिका निभाई थी।

अपने चुनाव अभियान के दौरान बाइडन ने अमेरिका और भारत की साझेदारी के प्रति अपने दृष्टिकोण की चर्चा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब