लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी के युवराज से बात की

By भाषा | Updated: January 28, 2021 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी के युवराज शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने इस क्षेत्र में कोविड-19 महामारी के प्रभाव पर चर्चा की और इसको लेकर संतोष व्यक्त किया कि स्वास्थ्य संकट के दौरान भी भारत और यूएई के बीच सहयोग रुका नहीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि टेलीफोन पर हुई बातचीत में, दोनों नेताओं ने कोविड-19 के बाद की दुनिया में भारत-यूएई साझेदारी को और मजबूत करने के लिए करीबी संबंध और सहयोग जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

इस संदर्भ में, उन्होंने व्यापार और निवेश लिंक में विविधता लाने के अवसरों पर भी चर्चा की।

बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री ने यूएई में प्रवासी भारतीय समुदाय की भलाई और देखभाल पर व्यक्तिगत ध्यान देने के लिए युवराज की विशेष सराहना की, जो उन्होंने हमेशा से दिया है।"

युवराज यूएई के सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर भी हैं।

दोनों नेताओं ने विश्वास जताया किया कि कोविड-19 संकट जल्द ही दूर हो जाएगा। उन्होंने निकट भविष्य में जल्द मुलाकात करने की उत्सुकता व्यक्त की।

दिन में इससे पहले, मोदी ने पश्चिम एशिया के देशों के साथ भारत के बढ़ते संबंधों की सराहना की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा