लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रिंस फिलिप के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप के निधन पर शोक व्यक्त किया और सेना में उनके उल्लेखनीय करियर के साथ ही सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनकी उनकी अग्रणी भूमिका की सराहना की।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप के निधन पर मेरी संवेदनाएं ब्रिटेन की जनता और वहां के शाही परिवार के साथ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सेना में उनका एक उल्लेखनीय करियर रहा और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई।’’

प्रिंस फिलिप 99 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी बकिंघम पैलेस ने बयान जारी कर दी।

बयान में कहा गया है, ‘‘गहरे दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि महारानी के पति प्रिंस फिलिप- ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह विंडसर कैसल में अंतिम सांस ली।’’

दस जून को प्रिंस फिलिप का 100 वां जन्मदिन होता। पिछले दिनों उन्हें करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था, जहां हृदय संबंधी बीमारी को लेकर उनका इलाज किया गया था।

कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन में प्रिंस फिलिप और महारानी ने अपना अधिकतर समय इंग्लैंड के विंडसर कैसल में कुछ कर्मचारियों के साथ बिताया था। दोनों की शादी 73 साल पहले हुयी थी और उन्होंने जनवरी में एक साथ ही कोविड टीके की पहली खुराक ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग