लाइव न्यूज़ :

'विदाई तय देखकर घबराहट में झूठ बोल रहे हैं प्रधानमंत्री'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 8, 2018 15:03 IST

कांग्रेस ने कहा, इन राज्यों में प्रधानमंत्री और भाजपा का प्रचार अभियान गाली-गलौज वाला और नकारात्मक था.

Open in App

कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 'विदाई तय' देखकर झूठ बोल रहे हैं, लेकिन इससे जनता पर कोई असर नहीं होने वाला है. पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 'सकारात्मक प्रचार' अभियान के जवाब में प्रधानमंत्री और भाजपा ने पूरी तरह नकारात्मक प्रचार अभियान चलाया.

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का उल्लेख करते हुए कहा, ''मोदी ने एक बार झूठ बोला. उन्होंने झूठे आंकड़े रखे जिन्हें उनकी अपनी सरकार के आंकड़े झुठलाते हैं. इन चुनाव में हार तय देखकर भाजपा और प्रधानमंत्री घबराए हुए हैं.''

उन्होंने दावा किया कि मोदी की विदाई तय है. बस चार दिन बचे हुए हैं. प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और भाजपा चाहे जितना भी झूठ बोल लें, जनता पर कोई असर नहीं होने वाला है. सुरजेवाला ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत की उम्मीद जताते हुए कहा कि 11 दिसंबर को देश में नया सवेरा होगा.

नई राजनीति की शुरुआत होगी. देश उस सकारात्मक राजनीति की तरफ बढ़ेगा जिसे राहुल गांधी और कांग्रेस ने आगे बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि इन राज्यों में प्रधानमंत्री और भाजपा का प्रचार अभियान गाली-गलौज वाला और नकारात्मक था.

इन्होंने भगवान को भी नहीं बख्शा. ये लोग हनुमान जी की जाति बताने लगे. दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, ''अतीत में बड़े-बड़े लोग सत्ता में आए, बड़े-बड़े उपनाम वाले लोग सत्ता में आए और चले गए, लेकिन हम पिछड़े रह गए.''

टॅग्स :विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों