लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री भारत की टीका उत्पादन क्षमता का उपयोग मानवता के लिए करने के पक्षधर: विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 8, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत होने से पहले विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस घोषणा पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है कि भारत की टीका उत्पादन और आपूर्ति क्षमता का इस्तेमाल महामारी से लड़ाई में पूरी मानवता के हित के लिए किया जाएगा।

पड़ोसी देशों और अन्य देशों को टीकों की आपूर्ति किए जाने के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत कोविड-19 महामारी के खिलाफ सामूहिक लड़ाई में वैश्विक प्रयासों में अग्रिम मोर्चे पर रहा है।

उन्होंने एक ऑनलाइन प्रेस वार्ता में कहा कि भारत इस क्षेत्र में, खासकर पड़ोसियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग को अपने दायित्व के रूप में देखता है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आपको पता होगा कि अपने पड़ोस में, हम पहले ही दवाएं तथा अन्य आवश्यक आपूर्ति उपलब्ध करा चुके हैं। हमने टीका संबंधी मुद्दों पर इन देशों के विशेषज्ञों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए हैं।’’

श्रीवास्तव ने कहा कि टीकाकरण के मद्देनजर प्रधानमंत्री की इस घोषणा पर ध्यान दिया जाना चाहिए कि भारत की टीका उत्पादन और आपूर्ति क्षमता का इस्तेमाल महामारी से लड़ाई में पूरी मानवता के हित के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा