प्रधानमंत्री ने मप्र के भाजपा नेता कैलाश सारंग के निधन पर दुख जताया
By भाषा | Published: November 14, 2020 09:13 PM2020-11-14T21:13:08+5:302020-11-14T21:13:08+5:30
नयी दिल्ली, 14 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सारंग के निधन पर शनिवार को दुख जताया और कहा कि उन्हें एक संवेदनशील और परिश्रमी नेता के तौर पर याद किया जाएगा।
सारंग का शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 85 साल के थे।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘कैलाश सारंग जी ने मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए बहुत प्रयास किए। उन्हें एक संवेदनशील और परिश्रमी तथा मध्य प्रदेश की प्रगति को लेकर समर्पित नेता के तौर पर याद किया जाएगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। ओम शांति।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।