लाइव न्यूज़ :

प्राथमिक शिक्षा केवल भारतीय भाषाओं में होनी चाहिए: RSS

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 11, 2018 08:33 IST

आरएसएस ने यह भी कहा कि सभी सरकारी और न्यायिक कामों के लिए भी स्थानीय भाषाओं को भाव देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा अहमियत देने के बजाए भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

Open in App

नागपुर, 11 मार्च: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को भारतीय भाषाओं का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को यह सही नीति बनानी चाहिए कि बच्चों की प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा या किसी अन्य स्थानीय भाषा में ही हो। इसके साथ ही अधिकारीयों की बैठक में भारतीय भाषाओं के समर्थन, संरक्षण और बढावा देने की जरूरत पर एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें यह भी कहा गया कि टेक्नोलॉजी और मेडिसिन के साथ-साथ अन्य सभी फैक्ल्टी की उच्च शिक्षा की प्रवेश परीक्षाओं में बैठने वाले अभ्यर्थियों के पास उनके स्थानीय भाषाओं का ऑप्शन होना चाहिए।

शिक्षा संबंधी सामग्री का माध्यम भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध होनी चाहिए। आरएसएस ने नीट (NEET) और यूपीएससी (UPSC) परीक्षाओं के अब भारतीय भाषाओं में भी शुरू होने का स्वागत करते हुए कहा कि सभी अन्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए भी यह विकल्प उपलब्ध होना चाहिए।

अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा द्वारा पारित प्रस्ताव में आरएसएस ने कहा कि देश में प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा या अन्य स्थानीय भाषा में होनी चाहिए। इसके लिए अभिभावकों को भी अपना मन बनाना चाहिए और सरकार को इस संबंध में उचित नीतियां तथा जरूरी प्रावधान करने चाहिए।

आरएसएस ने यह भी कहा कि सभी सरकारी और न्यायिक कामों के लिए भी स्थानीय भाषाओं को भाव देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा अहमियत देने के बजाए भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। स्थानीय भाषाओं के प्रयोग में गिरावट पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि कई भाषाएं और बोलियां विलुप्तप्राय हैं जबकि कई अन्य संकटग्रस्त हैं। आरएसएस ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारों को सभी भाषाओं, बोलियों के संरक्षण और बढावे के लिए कदम उठाने चाहिए। इसके साथ ही आरएसएस ने यह भी कहा कि वह विभिन्न ज्ञान हासिल करने के लिए विश्व की अन्य भाषाएं सीखने भी जरुरी है। 

टॅग्स :आरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब