लाइव न्यूज़ :

द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देने उनके घर पहुंचे पीएम मोदी, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 21, 2022 20:53 IST

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल भी जीत की बधाई देने मुर्मू से मिलने जाएंगे। राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देने उनके घर पहुंचे। राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव में विजेता बनकर उभरने के बाद उनके घर जाकर उन्हें बधाई दी।

राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बृहस्पतिवार को बधाई दी और कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में पूर्वी भारत के सुदूर हिस्से से ताल्लुक रखने वाली एक आदिवासी समुदाय में जन्मी नेता को राष्ट्रपति निर्वाचित कर भारत ने इतिहास रच दिया है।

मुर्मू की जीत की घोषणा के बाद एक के बाद एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विधायक, मंत्री और झारखंड के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल बहुत उत्कृष्ट रहा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि वह एक उत्कृष्ट राष्ट्रपति होंगी जो आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगी और भारत की विकास यात्रा को मजबूत करेंगी।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी सेवा और उनकी उत्कृष्ट सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा, ‘‘वह एक उम्मीद की किरण के रूप में उभरी है, खासकर गरीबों, वंचितों और पिछड़ों के लिए।’’ उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू के पक्ष में मतदान करने वाले सभी सांसदों और विधायकों का धन्यवाद किया। मोदी ने कहा कि उनकी रिकॉर्ड जीत लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक जीत के बाद पार्टी की राज्य इकाइयों ने जश्न की तैयारी कर रखी है। पार्टी ने जनजातीय बहुल गांवों और जिलों में जश्न की तैयारी की है। मुर्मू अगर यह चुनाव जीत जाती हैं तो वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली आदिवासी समुदाय की पहली प्रतिनिधि होंगी। नड्डा 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के पहले पार्टी नेताओं और मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक करेंगे।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूनरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम