लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: January 30, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी कृतज्ञ राष्ट्र ने शनिवार को महात्मा गांधी को उनकी 73वीं पुण्यतिथि पर याद किया। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र की तरफ से राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति कोविंद, उपराष्ट्रपति नायडू, प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां राजघाट जाकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

गांधी की 1948 में आज के ही दिन नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी पुण्यतिथि को ‘शहीद दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है।

कोविंद ने राष्ट्रपिता का स्मरण करते हुए कहा कि लोगों को शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की शुचिता और विनम्रता के बापू के आदर्शों का पालन करना चाहिए।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अमर-बलिदान के दिन कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उनकी पुण्य स्मृति को मैं नमन करता हूं। शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का हमें पालन करना चाहिए। आइए, हम उनके द्वारा दिखाए गए सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।’’

नायडू ने महात्मा गांधी का कथन उद्धृत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है। यदि हम इसका पूरी तरह से पालन न भी कर पाएं तो भी हमें इसकी भावना को समझना चाहिए और जहां तक संभव हो, हिंसा का त्याग करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ गांधी जी शांति, अहिंसा, नि:स्वार्थ सेवा के साधक थे। अपने वचन और कर्म से उन्होंने समय की रेत पर अपनी अमिट छाप छोड़ी, विश्वभर के कितने लोगों को अहिंसा का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समाज के दुर्बल वर्गों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किए।”

बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मोदी ने कहा कि उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘महान बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। शहीद दिवस पर हम उन सभी महान महिलाओं और पुरुषों के बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता और प्रत्येक भारतीय की कुशलता के लिए खुद को समर्पित कर दिया।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है जिससे अधिकार की कोई भी लड़ाई जीती जा सकती है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ सत्य, अहिंसा, धैर्य, साहस और सत्याग्रह। बड़ी से बड़ी शक्तियों को अप्रभावी करने वाले गांधी जी के ये सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जिनसे अधिकारों की कोई भी लड़ाई जीती जा सकती है। पूज्य बापू जी के स्मृति दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बापू के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम...’ का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है- महात्मा गांधी। बापू की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘गांधी जी ने कहा था जनता की राय की अवहेलना करने वाला शासक क्रूर होता है व कोई भी अन्यायपूर्ण कानून अपने आप में हिंसा का एक रूप है।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘गांधी जी की हत्या उनके विचारों की हत्या के उद्देश्य से भी की गई थी। लेकिन गांधी जी का सत्याग्रह आज पूरे भारत की ताकत है और हमारा दायित्व भी।’’

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, “हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाली ताकतों को कभी नहीं भूलना चाहिए। नफरत की जिस विचारधारा ने उनकी हत्या की, उसे कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़