लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के संबोधन में बोले राष्ट्रपति, 'इतिहास पर असहमत होते हुए भी हमें साथ रहना चाहिए', 7 प्रमुख बातें 

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: January 25, 2018 20:11 IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'हम सब का सपना है कि भारत एक विकसित देश बने। इसके अलावा उनके भाषण की प्रमुख बातें ये रहीं।

Open in App

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति ने 69वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम संबधोन किया। इसमें उन्होंने देश के आम नागरिकों से लेकर सैनिक, पुलिस व अर्ध सैनिक, वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर, सफाई कर्मचारियों, आदिवासियों तक के योगदान को अहम बताया। उन्होंने कहा, 'इतिहास पर भी हम एक दूसरे से असहमत हो सकते हैं। लेकिन फिर भी हमें साथ होना चाहिए।' इसके अलावा उनके भाषण की प्रमुख बातें ये रहीं-

स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण को किया याद

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, 'देश की आजादी के बाद सेनानी चाहते तो आराम कर सकते थे। लेकिन वे रुके नहीं। उन्होंने संविधान बनाया। वे दूरदर्शी थे। उन्होंने देश में कानून के द्वारा शासन और शासन के लिए कानून बनाए। हमें उन कानूनों का पालन करना चाहिए। इसके पीछे कितने सेनानियों की जान गई है।

राष्ट्र निर्माण और महिलाओं के उत्‍थान की जरूरत

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, 'सरकार कानून बना सकती है। लेकिन कानून तभी कारगर होंगे जब समाज और परिवार इन्हें लागू करेंगे। ऐसे में बेटियों को आगे जाने के लिए परिवारों को आगे आना पड़ेगा।'

शिक्षा प्रणाली में सुधार की जरूरत बताई

देश के नाम संबोधन में राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, 'साक्षरता हमने बढ़ा ली है। लेकिन हम उन्हें ऑटोमेशन, रोबोटिक्स में हमें आगे जाना होंगे। ताकि हम विश्वस्‍तर पर अपनी जगह बना सकें। इसके लिए सरकार ने कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। प्रतिभावन छात्रों को इसका लाभ उठाना चाहिए।'

कुपोषण को बताया चुनौती

राष्‍ट्रपति के मुताबिक, 'अभी भी कुपोष‌ण चुनौती बनी हुई हैं। गांव-मोहल्ले और शहरी क्षेत्रों में यह चुनौती बनी हुई है। इसके लिए संपत्ति परिवारों को चाहिए को वे सब्‍सिडी छोड़ें। ताकि उसका फायदा जरूरतमंदों को मिले। कारीगरों के लिए और आगे बढ़ाने की जरूरत है।'

बोले गरीबी को जड़ मिटाना हमारा कर्तव्य

राष्ट्रपति के अनुसार, 'हम सब का सपना है कि भारत एक विकसित देश बने। मुझे उम्मीद है कि हमारे युवा अपनी कल्पना और आकांक्षा से इसे वहां पहुंचाएंगे।'

किसानों पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत बताई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'हमें सामरिक निर्माण क्षेत्र को और मजबूत करने की जरूरत है। हमें किसानों के लिए और ज्यादा मौके बनाने चाहिए। उनके बिना हम अपने देश को आगे नहीं ले पाएंगे।'

टॅग्स :रामनाथ कोविंदगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

भारतBeating Retreat: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, जानें 'बीटिंग रीट्रीट' सेरेमनी के बारे में

भारतDelhi: बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से मनाही

नई रिलीज़म‍िस्‍टर ज‍िन्‍ना-अमर रहे..: बिहार के सुपौल जिले में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक शिक्षक ने लगाए जिन्ना जिंदाबाद के नारे, गिरफ्तार

भारत77th Republic Day: अर्जुन टैंक से लेकर ब्रह्मोस मिसाइलों तक, भारत ने कर्तव्य पथ पर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष