लाइव न्यूज़ :

अभिजीत बनर्जी के अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने पर राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी बधाई

By विनीत कुमार | Updated: October 14, 2019 20:20 IST

नोबेल पुरस्कार जीतने के बाद भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी का भी एक बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगाती स्थिति में है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी अभिजीत बनर्जी को बधाई, सोनिया गांधी ने भी दी बधाईनोबेल पुरस्कार जीतने के बाद अभिजीत का एक बयान भी आया है जिसमें उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था पर चिंता जताई है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी के अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस साल का नोबेल पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है। अभिजीत बनर्जी के साथ उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो और अमेरिका के अर्थशास्त्री माइकल क्रेमर को सोमवार को संयुक्त रूप से 2019 के लिये अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार विजेता घोषित किया गया। बनर्जी और उनकी फ्रांसीसी-अमेरिकी पत्नी डुफ्लो प्रतिष्ठित मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में काम करते हैं। जबकि क्रेमर हार्वर्ड विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। 

पीएम मोदी ने इनके नोबेल पुरस्कार जीतने की घोषणा के बाद ट्वीट किया, 'अभिजीत बनर्जी को 2019 का अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में अल्फर्ड नोबेल की याद में दिया जाने वाला रिक्सबैंक प्राइज दिये जाने पर बधाई। उन्होंने गरीबी को दूर करने की कोशिश में अपना अहम योगदान दिया है।'

साथ ही पीएम मोदी ने एक और ट्वीट किया और लिखा, 'मैं एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर को भी नोबल जीतने पर बधाई देता हूं।'

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने पर ट्वीट के जरिए अभिजीत बनर्जी, एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर को बधाई दी। 

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी का नोबेल पुरस्कार के लिए चयन होने पर उन्हें बधाई देते हुए सोमवार को कहा कि उनकी उपलब्धि से हर भारतीय को खुशी हुई है। वहीं, राहुल ने भी अभिजीत बनर्जी को बधाई देते हुए यह बताया उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की NYAY स्कीम को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी।

अभिजीत ने भारत की अर्थव्यवस्था पर जताई चिंता

नोबेल पुरस्कार जीतने के बाद भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी का भी एक बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगाती स्थिति में है। उन्होंने कहा कि इस समय उपलब्ध आंकड़ें यह भरोसा नहीं जगाते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था जल्द पटरी पर आ सकती है। उन्होंने कहा, 'भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति डगमगाती हुई है। वर्तमान (विकास के) आंकड़ों को देखने के बाद, (निकट भविष्य में अर्थव्यवस्था के पुनरोद्धार) को लेकर निश्चिंत नहीं हुआ जा सकता है।' 

58 साल के बनर्जी ने अमेरिका से एक समाचार चैनल को बताया, 'पिछले पांच-छह वर्षों में, हमने कम से कम कुछ विकास तो देखा, लेकिन अब वह आश्वासन भी खत्म हो गया है।' 

टॅग्स :अभिजीत बनर्जीनोबेल पुरस्कारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत