लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद ने शिवसेना सांसद अरविंद सावंत का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा स्वीकार किया

By भाषा | Updated: November 12, 2019 10:37 IST

Arvind Sawant: शिवसेना नेता अरविंद सावंत का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना नेता अरविंद सावंत ने सोमवार को दिया था मोदी सरकार से इस्तीफापीएम मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया अरविंद सावंत का इस्तीफा

नई दिल्ली, 12 नवंबर: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंगलवार को शिवसेना सांसद अरविंद सावंत का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के बाद सावंत का इस्तीफा स्वीकार किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री की सलाह के मुताबिक राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को उनके वर्तमान प्रभार के अलावा भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा जाए। 

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच जारी खींचतान के बीच अरविंद सावंत ने सोमवार को मोदी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसे शिवसेना के एनडीए से अलग होने के तौर पर भी देखा जा रहा है, जिससे 30 सालों में दूसरी बार शिवसेना और बीजेपी का नाता टूट गया है।

इससे पहले 2014 में भी इन दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, लेकिन बाद में मिलकर सरकार बनाई थी।  इस बार के विधानसभा चुनावों में इन दोनों ने मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन नतीजों के बीद शिवसेना की 50: 50 फॉर्मूले के तहत ढाई-ढाई साल सीएम पद की मांग पर अड़े रहने और बीजेपी को इसे मानने से इनकार के बाद दोनों पार्टियों ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं।

 

टॅग्स :शिव सेनारामनाथ कोविंदनरेंद्र मोदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं