लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज: आकाशीय बिजली गिरने से 35 गायों की मौत के प्रशासन के दावे पर सवाल

By भाषा | Updated: July 12, 2019 06:58 IST

जिले के बहादुरपुर विकास खंड स्थित कांदी गांव में बुधवार रात कथित तौर पर आकाशीय बिजली गिरने से 35 गायों की मृत्यु हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकांदी गांव में बुधवार रात कथित तौर पर आकाशीय बिजली गिरने से 35 गायों की मृत्यु हो गई।जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि कल रात कोई आकाशीय बिजली गिरी ही नहीं।

प्रयागराज, 11 जुलाई: जिले के बहादुरपुर विकास खंड स्थित कांदी गांव में बुधवार रात कथित तौर पर आकाशीय बिजली गिरने से 35 गायों की मृत्यु हो गई। प्रशासन के आला अधिकारी गायों की मौत की वजह बिजली गिरना बता रहे हैं, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि कल रात कोई आकाशीय बिजली गिरी ही नहीं।

प्रशासन द्वारा 35 गायें मरने के दावे के उलट स्थानीय लोगों का कहना है कि 52 बीघे तालाब में बने इस स्थानीय गौशाला में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से तालाब पानी से भर गया जिससे भूख और पानी में फंस कर गुरूवार सुबह तक करीब 50-60 गायों की मौत हो चुकी है।

कांदी गांव के प्रधान सचेंद्र प्रताप सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘यहां 356 गायें थीं जिसमें से 30-32 गायें मरीं। रात करीब ढाई बजे बिजली गिरी जिसके बाद मैं भागकर यहां आया हूं। बाकी बची गायों को पास की एक गौशाला में स्थानांतरित कराया गया है।’’ मौके पर मौजूद अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विजय शंकर दूबे ने कहा, ‘‘वास्तव में आकाशीय बिजली गिरने से 22 जानवर तत्काल मर गए। इसके बाद आज दोपहर 12 बजे के आसपास घायल छह जानवर मर गए और शाम पांच बजे के लगभग 7 जानवर इलाज के दौरान मरे।’’

यह पूछे जाने पर कि ग्राम समाज की जमीन उपलब्ध होने के बावजूद इन गायों को तालाब में क्यों रखा गया, इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। इस गौशाला में कोई टिन शेड भी नहीं है और पिछले कई दिनों से ज्यादातर गायें खुले आसमान में बारिश में भीग रही थीं।

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि यदि टिन शेड लगा होता तो और संख्या में गायों की मौत हो गई होती। मौके पर मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी कुछ देर के लिए घटनास्थल पर आए और आला अधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्य का निर्देश देकर चले गए। कांदी गांव के निवासी मूल चंद्र ने कहा, ‘‘पिछले तीन दिनों में 50-60 गायें मरी हैं। यहां पिछली रात कोई बिजली नहीं गिरी.. ये बिना खाये पिए मर रही हैं। जो जानवर गड्ढे में चला जाएगा वह मर नहीं जाएगा? अगर बिजली गिरती तो यहां के लोगों को पता नहीं चलता? अगर बिजली गिरती तो पानी में सारे जानवर मर गए होते।’’

बहरिया गांव में एक जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘मेरा घर गौशाला के ठीक सामने है.. अगर बिजली गिरती तो हमें नहीं पता चलता? वास्तव में कहानी कुछ और है।’’ उन्होंने बताया कि जब से यहां गौशाला खुली है, तब से हर दूसरे तीसरे दिन एक-दो गायें मर रही हैं। अभी तक उन्हें जेसीबी से गड्ढा खोदकर गाड़ दिया जाता था, लेकिन तीन दिनों से लगातार पानी बरसने से तालाब में पानी भर गया और जेसीबी मशीन यहां पहुंच नहीं सकी जिससे इन गायों की लाशें पानी में तैरने लगीं।

उन्होंने कहा कि अगर तालाब की जमीन खुदवाएं तो सैकड़ों गायों की कंकाल आपको देखने को मिलेंगी। तीन दिन की बारिश ने इस मामले को उजागर कर दिया। उल्लेखनीय है कि इस गौशाला को सरकारी सहायता से चलाया जाता है और प्रति गाय चारे के लिए शासन 30 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से राशि देता है।

टॅग्स :प्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

क्राइम अलर्टVIDEO: दिवंगत अतीक अहमद के गुंडों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया हमला, 'धुरंधर 2' में माफिया के ज़िक्र के बीच वीडियो सामने आया

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

भारतअदालत ने बाल यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR का दिया आदेश

भारतमाघ पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?