लाइव न्यूज़ :

Prayagraj Mahakumbh 2025: सड़क दुर्घटना में नरेश शर्मा और पत्नी मीना शर्मा की मौत, बेटी आयुषी का पैर फ्रैक्चर,बेटे आयुष के सिर पर चोटें, महाकुंभ से लौट रहा था परिवार!

By मुकेश मिश्रा | Updated: February 6, 2025 15:18 IST

Prayagraj Mahakumbh 2025: घायलों को तुरंत गरोठ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नरेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी आयुषी का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि बेटे आयुष के सिर पर मामूली चोटें आई। मीना शर्मा को गंभीर हालत में मंदसौर हॉस्पिटल रेफर किया गया।परिवार के साथ यात्रा कर रहे रिश्तेदारों की दो और गाड़ियां भी काफिले में थीं।

Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की गाड़ी गुरुवार को गरोठ-जावरा के बीच 8 लेन मार्ग पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हरिपुरा के पास फॉर्च्यूनर कार का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर कई बार पलट गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में गुजरात कॉरपोरेशन विकास निगम में कार्यरत 50 वर्षीय नरेश शर्मा और उनकी पत्नी मीना शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके बच्चे भी घायल हो गए। बेटी आयुषी का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि बेटे आयुष के सिर पर मामूली चोटें आईं।

घायलों को तुरंत गरोठ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नरेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया। मीना शर्मा को गंभीर हालत में मंदसौर हॉस्पिटल रेफर किया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। परिवार के साथ यात्रा कर रहे रिश्तेदारों की दो और गाड़ियां भी काफिले में थीं।

पुष्पा बहन ने बताया कि वे सभी प्रयागराज से दर्शन कर लौट रहे थे और रास्ते में कानपुर में आयुष का जन्मदिन भी मनाया था। लेकिन घर लौटते समय यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज जारी है और पुलिस अन्य जरूरी जानकारियां जुटा रही है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनामहाकुंभ 2025Madhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन