लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज : ओवैसी की जनसभा के आयोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: September 27, 2021 23:09 IST

Open in App

प्रयागराज, 27 सितंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की हाल ही में आयोजित जनसभा में अनुमति से अधिक संख्या में लोगों के एकत्रित होने को लेकर आयोजक व पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ओवैसी की जनसभा के आयोजक शाह आलम और पार्टी के एक अन्य पदाधिकारी के खिलाफ करैली थाने में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

उक्त प्राथमिकी जनसभा का निरीक्षण करने के बाद उप निरीक्षक राज बहादुर यादव की शिकायत पर दर्ज की गई। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, शनिवार को मजीदिया इस्लामिया इंटर कालेज में एआईएमआईएम के पदाधिकारियों की एक बैठक आहूत की गई थी जिसके संबंध में पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम द्वारा नगर मजिस्ट्रेट को शपथ पत्र देकर 100 की संख्या में लोगों को बुलाने की बात कही गई थी।

इस शपथ पत्र में कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने की बात भी कही गई थी। इन बातों को ध्यान में रखकर कार्यक्रम की अनुमति दी गई थी। लेकिन शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची पुलिस ने देखा कि हजारों की संख्या में लोग एकत्र हैं, जिसमें ना ही लोगों ने मास्क लगाया है और ना हीं वे दो गज की दूरी का पालन कर रहे हैं।

तहरीर के मुताबिक, सभा का नेतृत्व कर रहे शाह आलम ने नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत शपथ पत्र और धारा 144 का उल्लंघन किया। शाह आलम और एक अन्य (अज्ञात) पदाधिकारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270 और महामारी अधिनियम, 1897 की धारा 3 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को आयोजित इस जनसभा को पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने संबोधित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू