लाइव न्यूज़ :

अमेठी जिलाधिकारी अभद्रता मामला: प्रशांत शर्मा को डीएम पद से हटाकर प्रतीक्षा सूची में रखा गया

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 14, 2019 13:39 IST

प्रशांत शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह आपा खोते हुए नजर आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद उनको अमेठी के डीएम पद से हटाए जाने की खबर आई।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के अमेठी के जिलाधिकारी पद से हटाए गए प्रशांत शर्मा को अगली पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।प्रशांत शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह आपा खोते हुए नजर आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद उनको अमेठी के डीएम पद से हटाए जाने की खबर आई।

उत्तर प्रदेश के अमेठी के जिलाधिकारी पद से हटाए गए प्रशांत शर्मा को अगली पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। प्रशांत शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह आपा खोते हुए नजर आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद उनको अमेठी के डीएम पद से हटाए जाने की खबर आई। उनकी जगह मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरुण कुमार को अमेठी का नया डीएम बनाया गया। 

बता दें कि प्रशांत शर्मा का वीडियो वायरल होने के बाद अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने उन्हें टैग करते हुए एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्हें नैतिक सलाह दी थी। स्मृति ईरानी ने लिखा था, ''विनय शील एवं संवेदनशील बने हम यही प्रयास होना चाहिए। जनता के हम सेवक है, शासक नहीं।'' 

बता दें कि अमेठी के जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को उप्र शासन ने उन्हें पद से हटा दिया। वायरल वीडियो में डीएम मृतक विजय कुमार सिंह उर्फ सोनू के परिजनों से कथित रूप से अभद्रता करते दिखे थे। सोनू सिंह की मंगलवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। 

गौरीगंज कोतवाली से महज 700 मीटर दूर मुसाफिरखाना रोड के नहर पुलिया के पास अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था। 

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप्र शासन ने प्रशांत शर्मा को पद से हटा कर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया है। 

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअमेठीस्मृति ईरानीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी