लाइव न्यूज़ :

'बस एक तरीका है....', प्रशांत किशोर की निर्वाचन आयोग को सलाह, बताया- कैसे कोरोना के बीच करा सकते हैं चुनाव

By रुस्तम राणा | Updated: January 7, 2022 17:27 IST

देशभर में तेजी से बढ़ रहे कोविड के मामलों को लेकर प्रशांत किशोर ने चुनावी राज्यों में चुनाव आयोजित कराने का 'एकमात्र सुरक्षित तरीका' बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देकहा- चुनावी राज्यों में कम से कम 80% लोगों को लगे वैक्सीन की दोनों डोजबताया, यही एकमात्र सुरक्षित तरीका है चुनाव कराने का

नई दिल्ली:चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से पहले, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को ट्विटर पर चुनाव आयोग को सुझाव दिया है। दरअसल, देशभर में तेजी से बढ़ रहे कोविड के मामलों को लेकर प्रशांत किशोर ने चुनावी राज्यों में चुनाव आयोजित कराने का 'एकमात्र सुरक्षित तरीका' बताया है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "चुनावी राज्यों में चुनाव आयोग को कम से कम 80% लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने पर जोर देना चाहिए। कोरोना महामारी के बीच चुनाव कराने का यही एकमात्र सुरक्षित तरीका है। बाकी सब कुछ बेकार है। कोविड को लेकर जो भी गाइडलाइन जारी की गई हैं, उनका उस तरह से कोई भी पालन नहीं करता है।" 

प्रशांत किशोर का ट्वीट ऐसे समय में आया है जब चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनावी राज्यों का दौरा किया है, साथ ही संबंधित राज्यों में कोविड -19 की स्थिति का भी जायजा लिया है। पिछले साल दिसंबर में, मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के नेतृत्व में आयोग के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश का दौरा किया, जो चुनाव होने वाले पांच राज्यों में से एक है। साथ ही सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ परामर्श किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी दलों ने सुझाव दिया कि 'चुनाव समय पर होने चाहिए।'

इस बीच, गुरुवार को, चुनाव आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ अलग-अलग बैठकें कीं, ताकि कोविड के नए मामलों में वृद्धि के बीच स्थिति का जायजा लिया जा सके। बता दें कि पिछले वर्ष, चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर चुनाव आयोग की बड़ी आलोचना हुई थी। अब आयोग को कोरोना महामारी के बीच उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर इन पांच राज्यों में चुनाव कराने हैं। 

टॅग्स :प्रशांत किशोरचुनाव आयोगकोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?