लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर चुनावी रणनीतिकार की भूमिका से ‘‘हट’’ जाएंगे, निर्वाचन आयोग पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: May 2, 2021 20:55 IST

Open in App

कोलकाता, दो मई पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत के बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा, ‘‘मैं अब यह जगह खाली कर रहा हूं।’’ उन्होंने निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया कि वह भाजपा की सहयोगी की तरह काम कर रहा है।

किशोर ने दिसंबर में दावा किया था कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाएगी और ऐसा हुआ तो वह रणनीति बनाने का काम बंद कर देंगे।

किशोर ने निर्वाचन आयोग पर भी हमला करते हुए उस पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

अब तक विभिन्न दलों के नेताओं के लिये चुनावी रणनीति बनाने का काम करने वाले किशोर ने ‘इंडिया टुडे’ टीवी चैनल से कहा कि वह अब इस भूमिका से हट रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब यह जगह खाली कर रहा हूं।’’

किशोर ने तृणमूल कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में जीत के लिए चुनावी रणनीति बनाने में मदद की थी।

किशोर ने कहा, ‘‘इस तरह का पक्षपाती निर्वाचन आयोग कभी नहीं देखा, उसने भाजपा की मदद के लिए तमाम कदम उठाए...भाजपा को धर्म का इस्तेमाल करने दिया, उसके मुताबिक चुनावी कार्यक्रम बनाए गए और नियमों से खिलवाड़ किया गया।’’

‘एनडीटीवी’ चैनल से बात करते हुए किशोर अपने रुख पर कायम रहे कि पश्चिम बंगाल में भाजपा जबरदस्त ताकत है।

किशोर ने कहा कि वह भाजपा द्वारा व्यापक प्रचार कर जीतने का दावा करने के बावजूद राज्य में तृणमूल कांग्रेस की जीत के प्रति आश्वस्त थे।

उन्होंने कहा, ‘‘परिणाम एकतरफा लग सकता है लेकिन यह कड़ा मुकाबला था। भाजपा जबरदस्त ताकत थी और आगे भी रहेगी।’’

किशोर ने पिछले साल दिसंबर में ट्वीट किया था, ‘‘...हकीकत में भाजपा पश्चिम बंगाल में दहाई का आंकड़ा पार करने के लिए संघर्ष करेगी।’’

किशोर ने कहा था, ‘‘अगर भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया तो मैं यह जगह खाली कर दूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम