लाइव न्यूज़ :

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने थामा JDU का दामन, पार्टी कार्यकारणी बैठक में शामिल होने पहुंचे

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 16, 2018 11:27 IST

प्रशांत किशोर ने बीते दिन शाम को एक ट्विट कर कहा था कि वह बिहार से नई यात्रा शुरू करने के लिए काफी उत्साहित हैं, जिसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि वह जेडीयू का दामन थामने जा रहे हैं। 

Open in App

पटना, 16 सितंबरः चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को लेकर एक नई खबर सामने आई है। दरअसल, अब वह राजनीति में एंट्री मारने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का दामन थामा है। इसकी रविवार सुबह पार्टी ने आधिकारिक घोषणा कर दी।प्रशांत किशोर ने बीते दिन शाम को एक ट्विट कर कहा कि वह बिहार से नई यात्रा शुरू करने के लिए काफी उत्साहित हैं, जिसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि वह जेडीयू का दामन थामने जा रहे हैं।उनके जेडीयू में शामिल होने की सुर्खियों को लेकर जेडीयू नेता केसीत्यागी ने कहा था कि प्रशांत किशोर के पार्टी में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। हम पार्टी में उनका स्वागत करेंगे। आपको बता दें, जेडीयू की राज्यकार्यकारणी आज एक अहम बैठक हो रही है, जिसमें प्रशांत किशोर भी मौजूद हैं। पार्टी की यह बैठक आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर बताई जा रही है। जेडीयू की इस बैठक में अधिकतर नेता शामिल हैं। 

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत में प्रशांत किशोर का बड़ा योगदान रहा था और उन्होंने 'अबकी बार मोदी सरकार' को सोशल मीडिया के जरिए जमकर भुनाया था। इस चुनाव के बाद प्रशांत किशोर बीजेपी से अलग हो गए थे। हालांकि इस बार फिर कयास लगाए गए थे कि किशोर दोबारा बीजेपी का रुख कर सकते हैं, लेकिन उनके जेडीयू में शामिल होने के चलते बीजेपी के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

टॅग्स :जेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया