लाइव न्यूज़ :

2022 के नतीजों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए हैं, पीएम मोदी की इस टिप्पणी पर प्रशांत किशोर ने कही ये बड़ी बात, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: March 12, 2022 08:21 IST

प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया, ‘‘2024 में भारत के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी और उसका फैसला किया जाएगा न कि किसी राज्य चुनाव के लिए। साहेब (मोदी) यह जानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने ट्वीट किया, ‘‘2024 में भारत के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी और उसका फैसला किया जाएगा न कि किसी राज्य चुनाव के लिएप्रशांत ने ये बातें पीएम मोदी की टिप्पणी- '2022 के फैसले ने 2024 के परिणाम का फैसला किया के संदर्भ में कही है

नयी दिल्ली/कोलकाताः चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत के एक दिन बाद शुक्रवार को कहा कि इन नतीजों का अगले लोकसभा चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि ‘‘2024 में किसी राज्य के चुनाव के लिए नहीं, बल्कि भारत के वास्ते लड़ाई लड़ी जाएगी।’’

किशोर ने यह टिप्पणी उस वक्त की है, जब चुनाव नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद कुछ राजनीतिक पंडितों ने दावा किया था कि 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजों ने ही 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजे तय किये थे। चार राज्यों में जीत के बाद नई दिल्ली में भाजपा  कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा था कि इस बार भी उन्हें (राजनीतिक विश्लेषकों) यह कहने का साहस दिखाना चाहिए कि 2022 के नतीजों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए हैं।

किशोर ने ट्वीट किया, ‘‘2024 में भारत के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी और उसका फैसला किया जाएगा न कि किसी राज्य चुनाव के लिए। साहेब (मोदी) यह जानते हैं। इसलिए यह विपक्ष पर निर्णायक मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने के लिए राज्य चुनावों के आसपास उन्माद पैदा करने का एक चतुर प्रयास है। इस झूठ के जाल में न फंसे।’’ भाजपा ने फरवरी-मार्च में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में शानदार जीत हासिल की है जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। 

टॅग्स :प्रशांत किशोरविधानसभा चुनाव 2022नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप