लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कही ये बात

By एस पी सिन्हा | Updated: July 4, 2022 17:27 IST

पीके ने 'जन सुराज' के विचार को विस्तार से बताते हुए कहा कि जन सुराज की सोच के साथ वो लोगों के साथ संवाद स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अकेले बिहार को बदल दूंगा, ऐसा नहीं है। जो भी ऐसा सोचते हैं वो गलत है। पीके ने कहा कि वो मजबूत लोग नहीं, सही लोगों को समाज में खोजने के लिए समाज में घूम रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि किसी भी जिले में शराबबंदी कानून पूरी तरह से लागू नहीं है।पीके ने कहा कि मैंने लंबे समय तक बहुत लोगों के साथ काम किया।

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार में लालू के राज में अपराधी रात में गन लगाकर लूट करते थे और अब नीतीश कुमार के राज में अधिकारी दिन में कलम लगाकर लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू के राज में अपराधियों के मन से सरकार का डर खत्म हो गया था और अब अधिकारियों के मन से सरकार का डर खत्म हो गया है। इसीलिए दोनों के राज्य में जनता का हजामत बन रहा है। 

पीके ने 'जन सुराज' के विचार को विस्तार से बताते हुए कहा कि जन सुराज की सोच के साथ वो लोगों के साथ संवाद स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अकेले बिहार को बदल दूंगा, ऐसा नहीं है। जो भी ऐसा सोचते हैं वो गलत है। पीके ने कहा कि वो मजबूत लोग नहीं, सही लोगों को समाज में खोजने के लिए समाज में घूम रहे हैं। सही लोगों के एक साथ आने पर ही बिहार का सर्वांगीण विकास हो सकता है और उनका उद्देश्य यही है कि सभी सही लोगों को एक साथ एक मंच पर लाया जाए। 

सही लोगों की पहचान समाज को है, इसलिए समाज में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन सुराज कार्यक्रम शुरू करने से पहले एक ट्विटर पर पोल कराया था जिसमें 85 फीसदी लोगों ने ट्विटर पर बताया है कि यह व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले में शराबबंदी कानून पूरी तरह से लागू नहीं है। पीके ने कहा कि मैंने लंबे समय तक बहुत लोगों के साथ काम किया। उसी लंबे समय में काम करने के दौरान 2 मई 2021 को यह बताया कि आगे किसी के लिए भी काम नहीं करेंगे। 

उन्होंने कहा कि मैं किसी भी पार्टी के लिए काम नहीं करूंगा। पुराने तरीके से काम करने के लिए कोई भी संभावना नहीं है। मैंने जीवन में बहुत सोच समझकर निर्णय लिया है कि मुझे अब यही करना है जो मैं कर रहा हूं। समाज को जानने, समझने और जागृत करने का जो अभियान है उसी में अपने जीवन का आने वाला समय लगाने वाला हूं। सफलता मिले या ना मिले इसी में लगा रहूंगा। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी होनी चाहिए या नहीं होनी चाहिए यह अलग मामला है। लेकिन शराबबंदी पूरी तरह से फेल है इसमें कोई विवाद नहीं है।

टॅग्स :प्रशांत किशोरलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम