लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर का ऐलान- 'फिलहाल नहीं बना रहा पार्टी, दो अक्टूबर से बिहार में तीन हजार किलोमीटर की करूंगा पदयात्रा'

By विनीत कुमार | Updated: May 5, 2022 15:11 IST

प्रशांत किशोर ने कहा है कि वे अभी कोई राजनीति पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अभी लोगों तक पहुंच बनाने की कोशिश करेंगे। दो अक्टूबर से वे बिहार में पदयात्रा शुरू करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे अभी कोई पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं।प्रशांत किशोर ने कहा कि वे 2 अक्टूबर से पदयात्रा करेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लालू यादव और नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और कहा कि बिहार आज भी पिछड़ा है।

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को अपने भविष्य की रणनीति को लेकर कुछ अहम ऐलान किए। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ये साफ कर दिया कि फिलहाल वे कोई राजनीति पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वे बिहार के विकास के लिए जमीन पर काम करेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि वे इसी साल दो अक्टूबर से तीन हजार किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करेंगे।

प्रशांत किशोर ने इस दौरान लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 30 सालों से बिहार में लालू और नीतीश का राज रहा लेकिन बिहार बाकी राज्यों की तुलना में देश में सबसे पिछड़ा और गरीब है। प्रशांत किशोर ने कहा कि वे अपनी पदयात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों से मुलाकात का प्रयास करेंगे।

चंपारण से पदयात्रा की होगी शुरुआत

किशोर ने कहा कि बिहार में अभी कोई चुनाव नहीं है। इसलिए उनकी फिलहाल पार्टी बनाने की भी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अगले तीन से चार साल लोगों तक पहुंच बनाने की कोशिश में रहेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि वे अपने पदयात्रा की शुरुआत चंपारण से करेंगे।

गौरतलब है कि हाल में कांग्रेस के साथ प्रशांत किशोर की बात नहीं बनने के बाद उनकी भविष्य की योजनाओं को लेकर कई तरह की अटकलें लगने लगी थीं। किशोर ने तमाम अटकलों के बीच कहा था कि वे मई की पहले हफ्ते में अपनी योजनाओं को सार्वजनिक करेंगे।

बिहार को नई सोच और नए प्रयास की जरूरत

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में सामाजिक न्याय की बात पीछे छूट गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब विकास के लिए नए सोच और प्रयास की जरूरत है। प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बात को नहीं झुठलाया जा सकता कि राज्य विकास के मामले में नीचले पायदान पर आज खड़ा है। उन्होंने कहा कि बिहार को अगर 10 से 15 साल में तस्वीर बदलनी है नए सोच और नए प्रयास की आवश्यकता है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि वे ऐसा अकेले नहीं कर सकते और बिहार के सभी लोगों को भी इसके लिए प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन से चार महीनों में वे 18 हजार लोगों से मुलाकात की कोशिश करेंगे। बकौल किशोर, 'सभी को भागीदार बनाना मेरा लक्ष्य है। सभी साथ आएं और सबने सहमति दी तो एक नई पार्टी की घोषणा की जाएगी।'

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहार समाचारनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवकांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील