लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार से पूछा- गांधी और गोडसे दोनों साथ-साथ कैसे चलेंगे?

By धीरज पाल | Updated: February 18, 2020 12:11 IST

Prashant kishor Press conference: रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नीतीश कुमार ने अपने बेटे जैसा ही रखा है।

Open in App

रणनीतिकार प्रशांत किशोर मंगलवार (18 फरवरी) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी रणनीति का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मतभेद को लेकर कई बातें कहीं। किशोर ने  कहा कि नीतीश कुमार ने अपने बेटे जैसा ही रखा है। कई मायनों में मैं उनको पिता तुल्य ही मानता हूं। उनके सारे फैसले को मैं मान्यता हूं। उनका अधिकार है। गांधी और गोडसे दोनों एक साथ नहीं चल सकते हैं।

नीतीश कुमार से मतभेद पर प्रशांत किशोर ने कहा कि  नीतीश के साथ मेरा राजनीतिक संबंध नहीं रहा। मुझे पार्टी नसे निकलने का उनका फैसला है। उन्होंने नीतीश से अलग होने की वजह बताते हुए कहा कि गाँधी और गोडसे एक साथ नहीं चल सकते हैं। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि हम वो नेता चाहते हैं जो सशक्त हो, जो बिहार के लिए अपनी बात कहने में किसी का पिछल्लगू ना बने। उन्होंने कहा कि पहले और अब के नीतीश में बड़ा अंतर है। बिहार की जनता ही तय करेगी बिहार का नेता कौन होगा, भाजपा नहीं। बिहार के विकास के लिए भाजपा के साथ गठबंधन बिना काम का निकला। सिर्फ सीटों की राजनीति ही कर रही है भाजपा।

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, मैं बिहार के विकास हमेसा करता रहूंगा। शिक्षा-बिजली के मामले में विकास आज भी अति पिछड़ा राज्य है। सबसे ज्यादा गरीब आज भी बिहार में है। पिछलग्गू नेतृत्व से विकास नहीं होगा।

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश या कोई भी नेता अगर बिहार के लिए खड़ा होगा तो बिहार की जनता उसके साथ खड़ी होगी। उसके लिए किसी गठबंधन की जरूरत नहीं है। नीतीश या जो लोग ऐसा मानते हैं कि बिहार में जीतते रहने के लिए भाजपा के साथ बने रहना जरूरी है। मैं उससे सहमत नहीं हूं।

वहीं, उन्होंने बिहार चुनाव लड़ने की बात को इनकार कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सीएए और एनआरसी के खिलाफ हैं।  

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब