लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने शिवसेना प्रमुख से मुलाकात की

By भाषा | Updated: February 5, 2019 22:09 IST

शिवसेना और जदयू दोनों, भाजपा नीत राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा हैं।

Open in App

भाजपा और शिवसेना के बीच लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन के अधर में लटकने के मद्देनजर राजनीतिक रणनीतिकार और जदयू नेता प्रशांत किशोर ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मंगलवार को मुलाकात की।शिवसेना और जदयू दोनों, भाजपा नीत राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा हैं।किशोर को 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान नरेन्द्र मोदी के साथ 'चाय पे चर्चा' जैसी अभिनव रणनीतियों को बनाने का श्रेय दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि किशोर की रणनीतियों ने 2014 के चुनावों में भाजपा की शानदार जीत में योगदान दिया था।वह फिलहाल राजद के उपाध्यक्ष हैं।किशोर ने जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ राजग के हिस्से के तौर पर हम आगामी लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने में मदद और इससे भी आगे के लिए महाराष्ट्र में आप जैसी शक्ति के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हैं।’’ किशोर ने शिवसेना की युवा इकाई के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे की बांद्रा में अपने आवास ‘मातोश्री’ में उनका स्वागत करने वाली तस्वीर को भी रिट्वीट किया।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ उद्धवजी आपकी मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद।’’ इससे पहले दोपहर में, आदित्य ने ट्वीट किया था, ‘‘ आज उद्धव ठाकरे जी और मैंने एक खास व्यक्ति के साथ दोपहर का भोज किया। प्रशांत किशोर जी के साथ अच्छी बातचीत हुई।’’ उद्धव ठाकरे के एक करीबी सहायक ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को छोड़कर 2014 से भाजपा का कोई वरिष्ठ नेता शिवसेना प्रमुख के आवास पर नहीं आया है। शाह दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन के बारे में बातचीत करने के लिए गए थे।शिवसेना नेताओं ने उद्धव और किशोर के बीच मुलाकात का विवरण देने से इनकार कर दिया।

टॅग्स :शिव सेनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह