लाइव न्यूज़ :

Prashant Kishor: कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे प्रशांत किशोर, पार्टी में शामिल न होने की बताई ये वजह

By रुस्तम राणा | Updated: April 26, 2022 17:07 IST

प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरे विचार में सांगठनिक समस्याओं को सुधारों के जरिए ठीक करने के लिए पार्टी को मुझसे ज्यादा नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है।

Open in App
ठळक मुद्देईएजी के हिस्से के तौर पर पार्टी में शामिल होने की कांग्रेस की पेशकश को किया अस्वीकार कहा- पार्टी को मुझसे ज्यादा नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता

नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोरकांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं होंगे। मंगलवार को उन्होंने एक ट्वीट में कहा, मैंने ईएजी के हिस्से के तौर पर पार्टी में शामिल होने की कांग्रेस की पेशकश को अस्वीकार कर दिया है और चुनावों के लिए जिम्मेदारी ली है। मेरे विचार में सांगठनिक समस्याओं को सुधारों के जरिए ठीक करने के लिए पार्टी को मुझसे ज्यादा नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है।

इससे पहले कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट में लिखा, प्रशांत किशोर की ओर से दी गई एक प्रस्तुति और उनके साथ विचार-विमर्श करने के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप (ईएजी) 2024 का गठन किया था। इस समूह के हिस्से के तौर पर परिभाषित जिम्मेदारी के साथ शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया है। हम पार्टी के लिए उनके प्रयासों और सुझावों की सराहना करते हैं।

बता दें कि चुनावी रणनीतिकार के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अंतर्विरोध पहले ही नजर आ रहा था और आज इस पर स्थिति साफ हो गई। हालांकि प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC के तेलंगाना राष्ट्र समिति के साथ किए गए करार को भी दोनों के बीच वार्ता टूटने की अहम कारण माना जा रहा है। 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल करने और उनके 2024 के लिए मिशन के प्रस्तावित विजन को आगे बढ़ाने पर विचार करने के लिए समिति का गठन किया था।

 

टॅग्स :प्रशांत किशोरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब