लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में दावा: प्रशांत किशोर ने फिर बढ़ाया राहुल गांधी की तरफ हाथ, गुजरात चुनाव में कांग्रेस के लिए करना चाहते हैं बिना शर्त काम

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 25, 2022 10:46 IST

गुजरात विधानसभा चुनाव के इस साल दिसंबर में होने हैं। राज्य की कुल 182 विधानसभा सीटों के लिए साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 99 और कांग्रेस को 77 सीटों पर जीत मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल पार्टी हाईकमान से मिले थे प्रशांत किशोर।कहा जा रहा था कि कांग्रेस में उनकी एंट्री लगभग हो ही गई थी।दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत चली, लेकिन बात बनती हुई नजर नहीं आई।

नई दिल्ली: इस साल दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कथित तौर पर कांग्रेस पार्टी के प्रचार अभियान पर काम करने के लिए राहुल गांधी से संपर्क किया है। इसकी जानकारी कांग्रेस के दो सूत्रों द्वारा दी गई है। बता दें कि कांग्रेस नेतृत्व और प्रशांत किशोर के बीच पिछले साल सितंबर में बातचीत के बाद रास्ते अलग हो गए थे। कांग्रेस ने इसके बाद किशोर के पूर्व सहयोगी के साथ अपने चुनाव अभियानों को संभालने के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था तो वहीं ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रशांत किशोर काम करते हुए दिखे।

हालांकि, कांग्रेस के दो सूत्रों के आधार पर लिखी गई एनडीटीवी की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि प्रशांत किशोर के करीबी सूत्रों ने IPAC संस्थापक किशोर द्वारा ऐसा कोई प्रस्ताव भेजने से इनकार किया है। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस साल की शुरुआत में एनडीटीवी को बताया था कि प्रशांत किशोर के पिछले साल कांग्रेस में शामिल होने की वास्तविक संभावना थी, लेकिन यह साझेदारी "कई कारणों" से गिर गई थी।

मालूम हो, किशोर ने पिछले साल सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कई दौर की चर्चा की थी और राहुल गांधी के घर जाने वाले रणनीतिकार की तस्वीरों ने भी अटकलों को हवा दी थी। कहा जा रहा था कि कांग्रेस में उनकी एंट्री लगभग हो ही गई थी। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत चली, लेकिन बात बनती हुई नजर नहीं आई। यह खुलासा प्रशांत किशोर द्वारा लगातार किए गए तीखे हमलों के बाद हुआ था।

बता दें कि किशोर सार्वजनिक तौर पर यह कहते हुए नजर आए थे कि कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए "किसी भी व्यक्ति का दैवीय अधिकार" नहीं था, खासकर जब पार्टी पिछले 10 वर्षों में 90 प्रतिशत से अधिक चुनाव हार गई हो।" किशोर का मानना है कि 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष में कांग्रेस की भूमिका है, लेकिन वर्तमान नेतृत्व में नहीं।

टॅग्स :प्रशांत किशोरकांग्रेसराहुल गांधीप्रियंका गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम