लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में भविष्य नजर नहीं देख विधायक छोड़ रहे हैं पार्टी, बीजेपी को कोसने से कुछ नहीं होगा: जावड़ेकर

By भाषा | Updated: July 11, 2019 13:27 IST

राज्यसभा में बजट पर चर्चा शुरु होने पर कांग्रेस के सदस्यों ने भाजपा पर कर्नाटक और गोवा में उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाते हुये हंगामा किया।

Open in App
ठळक मुद्देजावडेकर ने कहा कि भाजपा को कोसने से कांग्रेस की स्थिति नहीं सुधरेगी, उन्हें आत्मावलोकन करने की जरूरत है। जावडेकर ने संसद भवन परिसर में इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस में मची भगदड़ के लिये कांग्रेस स्वयं जिम्मेदार है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भाजपा पर कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने के आरोप को बेबुनियाद बताते हुये बृहस्पतिवार को कहा ‘‘कांग्रेस अपने राजनीतिक दिवालियापन पर है। उनसे (कांग्रेस नेतृत्व) पार्टी संभल नहीं रही है और उनके विधायकों को वहां उनका भविष्य नजर नहीं आता इसलिये लोग पार्टी छोड़ रहे हैं और कांग्रेस हमें जिम्मेदार बता रही है।’’

राज्यसभा में बजट पर चर्चा शुरु होने पर कांग्रेस के सदस्यों ने भाजपा पर कर्नाटक और गोवा में उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाते हुये हंगामा किया ।प्रकाश जावड़ेकर ने संसद भवन परिसर में इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस में मची भगदड़ के लिये कांग्रेस स्वयं जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, ‘‘इनकी पार्टी (कांग्रेस) का पिछले 40 दिन से कोई अध्यक्ष नहीं है, इसके लिये भाजपा कैसे जिम्मेदार है। कांग्रेस नेतृत्व का अपने नेताओं से कोई संवाद नहीं है, इसलिये पार्टी बिखर रही है। ’’

जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा को कोसने से कांग्रेस की स्थिति नहीं सुधरेगी, उन्हें आत्मावलोकन करने की जरूरत है। उन्होंने उच्च सदन की बैठक निरंतर बाधित करने के लिये कांग्रेस की भर्त्सना करते हुये कहा कि कांग्रेस को अपनी नकारात्मक सोच बदलनी चाहिये। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा संसद भवन परिसर में धरना देकर केन्द्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने के आरोप लगाने के जवाब में जावड़ेकर ने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार या भाजपा कुछ नहीं कर रही है, आपसे (सोनिया, राहुल) पार्टी संभल नहीं रही है, इसमें भाजपा का क्या दोष है।’’ 

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राज्यसभा सत्रराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं