लाइव न्यूज़ :

ट्विटर जैसे स्वदेशी माइक्रोब्लॉगिंग मंच ‘कू’ से प्रकाश जावड़ेकर भी जुड़े

By भाषा | Updated: February 12, 2021 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी शुक्रवार को स्वदेशी माइक्रो ब्लॉगिंग मंच ‘कू’ का इस्तेमाल शुरू कर दिया। इस पर, कई मंत्री अपना अकाउंट पहले ही बना चुके हैं।

अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से घोषणा करते हुए जावड़ेकर ने कहा, ‘‘अब मैं भी कू पर हूं, जो मेक इन इंडिया माइक्रो ब्लॉगिंग मंच है। आप मुझसे कू ऐप पर जुड़ सकते हैं।’’

इस ऐप को दस महीने पहले शुरू किया गया था, लेकिन पिछले कुछ हफ्ते में इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है क्योंकि ट्विटर के साथ चल रहे गतिरोध के बीच कई केंद्रीय मंत्रियों और सरकारी विभागों ने स्वदेशी माइक्रो ब्लॉगिंग मंच का समर्थन किया है।

रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि वह ‘कू’ पर हैं और लोगों को इस पर जुड़ने की अपील की।

‘कू’ के सह संस्थापक मयंक बिदावटाका ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कू ट्विटर जैसा ही है और अब 30 लाख से अधिक लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़