लाइव न्यूज़ :

'मोदी सरकार में एक भी बम धमाका नहीं हुआ', प्रकाश जावड़ेकर का दावा

By भाषा | Updated: March 7, 2020 13:57 IST

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को अपने भाषण में स्वास्थ्य से जुड़ी कई योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि गरीबों को किफायती स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं मुहैया कराना प्रधानमंत्री का ‘मंत्र’ है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा, ‘‘मोदी जी द्वारा दवाइयों, स्टेंट्स और प्रतिरोपण के दाम कम करना, जन औषधि दुकानें खोलना, आयुष्मान भारत योजना और बीमारियों को दूर भगाने के लिए योग तथा फिट इंडिया अभियान चलाने जैसे प्रयास और विभिन्न योजनाएं गरीबों के लिए उनकी चिंता को दिखाती हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रकाश जावड़ेकर ने कहा पिछले छह वर्षों में देश में एक भी बम विस्फोट नहीं हुआ। जावड़ेकर ‘जन औषधि दिवस’ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा उठाए सुरक्षा के कड़े कदमों के कारण पिछले छह वर्षों में देश में एक भी बम विस्फोट नहीं हुआ। जावड़ेकर यहां बी जे मेडिकल कॉलेज में ‘जन औषधि दिवस’ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनसभा को संबोधित किया।

जावड़ेकर ने अपने भाषण में स्वास्थ्य से जुड़ी कई योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि गरीबों को किफायती स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं मुहैया कराना प्रधानमंत्री का ‘मंत्र’ है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा, ‘‘मोदी जी द्वारा दवाइयों, स्टेंट्स और प्रतिरोपण के दाम कम करना, जन औषधि दुकानें खोलना, आयुष्मान भारत योजना और बीमारियों को दूर भगाने के लिए योग तथा फिट इंडिया अभियान चलाने जैसे प्रयास और विभिन्न योजनाएं गरीबों के लिए उनकी चिंता को दिखाती हैं।’’

उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने से पहले देश में आए दिन विभिन्न शहरों में बम धमाके होते रहते थे। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार के सत्ता में आने से पहले 10-25 वर्षों तक हमने क्या देखा? हमने पुणे, वडोदरा, अहमदनगर, दिल्ली और मुंबई में बम धमाके देखे। हर आठ से दस दिनों में धमाके होते थे और लोग मारे जाते थे। लेकिन पिछले छह वर्षों में धमाके की एक भी घटना नहीं हुई।’’

जावड़ेकर ने कहा, ‘‘यह ऐसे ही नहीं हुआ बल्कि प्रधानमंत्री द्वारा उठाए कुछ कड़े कदमों की बदौलत हुआ ताकि देश की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।’’ 

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी