लाइव न्यूज़ :

बीजेपी को अलविदा कह चुके शत्रुघ्न सिन्हा के बदले सुर, प्रधानमंत्री मोदी की कुछ यूं की प्रशंसा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 13, 2019 05:37 IST

शत्रुघ्न सिन्हा ने पांच करोड़ अल्पसंख्यक छात्रों को स्कॉलरशिप देने की योजना के लिए पीएम मोदी की तारीफ की है।

Open in App
ठळक मुद्देशत्रु ने इस योजना के लिए पीएम को बधाई दी।उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक अच्छी शुरुआत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की हमेशा आलोचना करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा के सुर बदले नजर आए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा  ने पांच करोड़ अल्पसंख्यक छात्रों को स्कॉलरशिप देने की योजना के लिए पीएम मोदी की तारीफ की है।

 लोकसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल होने वाले शत्रु ने  इस योजना के लिए पीएम को बधाई दी।इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक अच्छी शुरुआत है। शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 

बुधवार को अपने ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'अगले पांच वर्षों में पांच करोड़ अल्पसंख्यक छात्रों को स्कॉलरशिप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई। यह लाभकारी एवं शानदार कदम है। इसके लिए आपको और आपकी टीम को बहुत-बहुत बधाई । यह वास्तव में सही दिशा में एक अच्छी शुरुआत है। जय हिंद!'

शत्रुघ्न का यूं बदला हुआ रूप सभी को चौंकाने वाला है। बीजेपी में रहते हुए उन्होंने पीएम मोदी और उनकी नीतियों की आलोचना करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। अब कांग्रेस के नेता होते हुए वह बीजेपी की पहली बार इस तरह से तारीफ करते नजर आए हैं।

हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को भाजपा के रुख विपरीत जाकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बचाव किया। पश्चिम बंगाल में जारी राजनीतिक हिंसा को लेकर भाजपा ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया