लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के खिलाफ प्रज्ञा ठाकुर की शिकायत को विशेषाधिकार समिति को भेज सकते हैं लोकसभा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: December 3, 2019 19:27 IST

प्रज्ञा सिंह ठाकुर मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं। उन्हें कुछ धाराओं के तहत बरी कर दिया गया है लेकिन कुछ अन्य आरोपों में उन पर मुकदमा चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रज्ञा ठाकुर को 'आतंकवादी' कहने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ठाकुर की शिकायत को लोकसभा अध्यक्ष सदन की विशेषाधिकार समिति को भेज सकते हैं।पिछले सप्ताह लोकसभा में प्रज्ञा सिंह ठाकुर के एक बयान के बाद विवाद शुरू हो गया था और अगले दिन कांग्रेस सदस्य राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रज्ञा को 'आतंकवादी' कहा था। 

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को 'आतंकवादी' कहने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ठाकुर की शिकायत को लोकसभा अध्यक्ष सदन की विशेषाधिकार समिति को भेज सकते हैं। सूत्रों ने सोमवार को यह संकेत दिया। 

सूत्रों ने कहा कि किसी सांसद को अदालत में दोषी साबित नहीं होने पर भी आतंकवादी करार देना ‘गंभीर’ मामला है और इस पर समिति में विचार-विमर्श की जरूरत है। पिछले सप्ताह लोकसभा में प्रज्ञा सिंह ठाकुर के एक बयान के बाद विवाद शुरू हो गया था और अगले दिन कांग्रेस सदस्य राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रज्ञा को 'आतंकवादी' कहा था। 

इसके बाद प्रज्ञा ने राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। भोपाल से भाजपा सदस्य प्रज्ञा ने अपने बयान पर लोकसभा में माफी मांगी थी और यह भी कहा था कि उनके खिलाफ अदालत में कोई अपराध साबित नहीं हुआ है उसके बाद भी कांग्रेस नेता ने उन्हें आतंकवादी कहकर एक सांसद के नाते उनके विशेषाधिकारों का हनन किया है। 

प्रज्ञा सिंह ठाकुर मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं। उन्हें कुछ धाराओं के तहत बरी कर दिया गया है लेकिन कुछ अन्य आरोपों में उन पर मुकदमा चल रहा है। अगर लोकसभा अध्यक्ष मामले को विशेषाधिकार समिति को भेजते हैं तो गांधी को उनका पक्ष रखने के लिए बुलाया जा सकता है जिसके बाद समिति निर्णय लेगी।

टॅग्स :राहुल गांधीसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा संसद बिलसंसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील