लाइव न्यूज़ :

सांसद बनने के बाद पहली बार NIA कोर्ट में पेश हुईं प्रज्ञा ठाकुर, जज के सवालों पर कहा- मालेगांव विस्फोट के बारे में कुछ नहीं पता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2019 14:13 IST

मध्यप्रदेश भोपाल की नवनिर्वाचित सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में सोमवार को एक विशेष अदालत में पेश होने से छूट नहीं मिल पाई। प्रज्ञा इस मामले में आरोपी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीते दिन 6 जून को बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मुंबई की अदालत में पेश नहीं हुई थीं। भोपाल की सांसद बनने के बाद  प्रज्ञा सिंह ठाकुर पहली बार कोर्ट में पहुंची हैं। 

मालेगांव विस्फोट मामले में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर आज (7 जून) को एनआईए कोर्ट में पेश हुई हैं। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरमुंबई की एनआईए कोर्ट में पेश हुईं। भोपाल की सांसद बनने के बाद  प्रज्ञा सिंह ठाकुर पहली बार कोर्ट में पहुंची हैं। 

मुंबई एनआईए कोर्ट के जज ने जब पेशी के दौरान प्रज्ञा सिंह ठाकुर से सवाल पूछा तो उसका उन्होंने जवाब दिया है कि उन्हें कुछ नहीं पता है। जज को प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने साफ-साफ कहा कि, नहीं, उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है। 

बीते दिन 6 जून को बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मुंबई की अदालत में पेश नहीं हुई थीं। उन्होंने कोर्ट को ये कहा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। 

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मालेगांव ब्लास्ट और आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड के बाद चर्चा में आईं। प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव धमाके की आरोपी के तौर पर करीब 9 साल जेल में रहीं और फिर जमानत पर बाहर आईं। बीते दिन 6 जून को बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मुंबई की अदालत में पेश नहीं हुई थीं। अस्पताल में भर्ती होने के चलते वह कोर्ट नहीं पहुंची। बता दें कि भोपाल की नवनिर्वाचित सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में सोमवार को एक विशेष अदालत में पेश होने से छूट नहीं मिल पाई। प्रज्ञा इस मामले में आरोपी हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के विशेष न्यायाधीश वी एस पडालकर ने अदालत में पेश होने से छूट के लिए दिए गए प्रज्ञा के आवेदन को ठुकरा दिया था। 

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरमालेगांव धमाकामुंबईएनआईएमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम