सांसद बनने के बाद पहली बार NIA कोर्ट में पेश हुईं प्रज्ञा ठाकुर, जज के सवालों पर कहा- मालेगांव विस्फोट के बारे में कुछ नहीं पता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 7, 2019 02:13 PM2019-06-07T14:13:35+5:302019-06-07T14:13:35+5:30

मध्यप्रदेश भोपाल की नवनिर्वाचित सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में सोमवार को एक विशेष अदालत में पेश होने से छूट नहीं मिल पाई। प्रज्ञा इस मामले में आरोपी हैं।

Pragya Thakur Makes Court Appearance, Says She Has No Knowledge of Malegaon Blast | सांसद बनने के बाद पहली बार NIA कोर्ट में पेश हुईं प्रज्ञा ठाकुर, जज के सवालों पर कहा- मालेगांव विस्फोट के बारे में कुछ नहीं पता

सांसद बनने के बाद पहली बार NIA कोर्ट में पेश हुईं प्रज्ञा ठाकुर, जज के सवालों पर कहा- मालेगांव विस्फोट के बारे में कुछ नहीं पता

Highlightsबीते दिन 6 जून को बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मुंबई की अदालत में पेश नहीं हुई थीं। भोपाल की सांसद बनने के बाद  प्रज्ञा सिंह ठाकुर पहली बार कोर्ट में पहुंची हैं। 

मालेगांव विस्फोट मामले में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर आज (7 जून) को एनआईए कोर्ट में पेश हुई हैं। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरमुंबई की एनआईए कोर्ट में पेश हुईं। भोपाल की सांसद बनने के बाद  प्रज्ञा सिंह ठाकुर पहली बार कोर्ट में पहुंची हैं। 

मुंबई एनआईए कोर्ट के जज ने जब पेशी के दौरान प्रज्ञा सिंह ठाकुर से सवाल पूछा तो उसका उन्होंने जवाब दिया है कि उन्हें कुछ नहीं पता है। जज को प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने साफ-साफ कहा कि, नहीं, उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है। 

बीते दिन 6 जून को बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मुंबई की अदालत में पेश नहीं हुई थीं। उन्होंने कोर्ट को ये कहा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। 

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मालेगांव ब्लास्ट और आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड के बाद चर्चा में आईं। प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव धमाके की आरोपी के तौर पर करीब 9 साल जेल में रहीं और फिर जमानत पर बाहर आईं। बीते दिन 6 जून को बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मुंबई की अदालत में पेश नहीं हुई थीं। अस्पताल में भर्ती होने के चलते वह कोर्ट नहीं पहुंची। बता दें कि भोपाल की नवनिर्वाचित सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में सोमवार को एक विशेष अदालत में पेश होने से छूट नहीं मिल पाई। प्रज्ञा इस मामले में आरोपी हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के विशेष न्यायाधीश वी एस पडालकर ने अदालत में पेश होने से छूट के लिए दिए गए प्रज्ञा के आवेदन को ठुकरा दिया था।
 

Web Title: Pragya Thakur Makes Court Appearance, Says She Has No Knowledge of Malegaon Blast

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे