Video: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मुंबई ATS प्रमुख दिवंगत हेमंत करकरे को लेकर दिया बयान, कहा- 'मैंने बोला था उसका सर्वनाश होगा

By पल्लवी कुमारी | Published: April 19, 2019 01:08 PM2019-04-19T13:08:13+5:302019-04-19T13:42:33+5:30

बीजेपी ने लम्बे इंतजार के बाद भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खिलाफ 2008 के मालेगांव विस्फोट मामलों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।  

Pragya Singh Thakur comment on Mumbai ATS chief late Hemant Karkare over malegaon blast 2008 | Video: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मुंबई ATS प्रमुख दिवंगत हेमंत करकरे को लेकर दिया बयान, कहा- 'मैंने बोला था उसका सर्वनाश होगा

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

Highlightsभोपाल लोकसभा सीट पर 12 मई को मतदान होना है।भोपाल लोकसभा सीट से नाम की घोषणा होने के कुछ ही देर बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दिग्विजय सिंह की जमकर आलोचना की।

भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मुंबई एटीएस (ATS)प्रमुख स्वर्गीय हेमंत करकरे पर निशाना साधा है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा,  "मैंने कहा था तेरा यानी मुंबई ATS प्रमुख स्वर्गीय हेमंत करकरे का सर्वनाश होगा... ठीक सवा महीने में सूतक लगता है, जिस दिन मैं गई थी, उस दिन उसके सूतक लग गया था, और ठीक सवा महीने में जिस दिन आतंकवादियों ने इसको मारा, उस दिन उसका अंत हुआ।"

बीजेपी ने लम्बे इंतजार के बाद भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खिलाफ 2008 के मालेगांव विस्फोट मामलों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।  भोपाल लोकसभा सीट पर 12 मई को मतदान होना है। 


क्या कहती हैं कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के बारे में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

भोपाल लोकसभा सीट से नाम की घोषणा होने के कुछ ही देर बाद ठाकुर ने दिग्विजय सिंह की जमकर आलोचना की। ठाकुर ने आरोप लगाया, ''उन्होंने (सिंह) हमारे सनातन धर्म और भगवा के अपमान का बीज बोया है। उन्होंने भगवा और हिन्दुत्व को आतंकवाद से जोड़ा है।'' 

मालेगांव विस्फोट पर क्या कहा साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 

मालेगांव विस्फोट मामले में उनका नाम आने पर प्रतिक्रिया देते हुए ठाकुर ने कहा, ''उन्होंने (कांग्रेस सरकार) कानून का दुरुपयोग किया, महिला का अपमान किया और मुझे गैरकानूनी तौर पर प्रताड़ित किया।'' उन्होंने कहा, ''मैं सुनिश्चित करूंगी कि देश सुरक्षित रहे और देश के खिलाफ बात करने वाले अब सतर्क रहें।''

English summary :
Sadhvi Pragya Singh Thakur, who is Bharatiya Janata Party (BJP)'s candidate form Bhopal Lok Sabha Seat for this Aam Chunav, commented on Mumbai ATS chief late Hemant Karkare over Malegaon blast 2008.


Web Title: Pragya Singh Thakur comment on Mumbai ATS chief late Hemant Karkare over malegaon blast 2008



Keep yourself updated with updates on Madhya Pradesh Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/madhya-pradesh. Know more about Bhopal Constituency of Loksabha Election 2019, Candidates list, Previous Winners, Live Updates, Election Results, Live Counting, polling booths on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/madhya-pradesh/bhopal/