लाइव न्यूज़ :

Video: उमा भारती से मिलकर फूट-फूट कर रोईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, उमा ने सिर झुकाकर किया प्रणाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2019 13:10 IST

भोपाल सीट पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से है। 29 सितम्बर, 2008 को मालेगांव में हुये बम धमाकों के मामले में प्रज्ञा आरोपी हैं

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से मुलाकात की है।  साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बीजेपी की भोपाल की प्रत्याशी हैं। उमा भारती ने प्रज्ञा ठाकुर से मुलाकात कर उन्हें जीत के लिए बधाई दी है। इस मुलाकात की वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि उमा भारती से मिलकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर काफी भावुक हो गईं थी। साध्वी प्रज्ञा खुद उमा भारती से मिलने उनके आवास पहुंचीं थी। 

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि जब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर उमा भारती को गले लगाकर काफी रोने लगती हैं तो उमा उनके आंसू पोछ रही हैं। इसके साथ ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उमा भारती अपने हाथ से कुछ खिला रही हैं। वीडियो में ये भी दिख रहा है कि उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा को सिर झुकाकर प्रणाम किए। 

ये तस्वीर उमा भारती के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने साध्वी प्रज्ञा को महान संत बताते हुए कहा था कि उनसे मेरी तुलना मत कीजिए। उनके इस बयान को प्रज्ञा पर तंज के तौर पर देखा जा रहा था। जिसके बाद उमा भारती ने कल रात एक के बाद एक सात ट्वीट कर सफाई दी है। 

उमा ने ट्वीट कर कहा...

पहला ट्वीट- भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा पर मेरा एक बयान आया है। उसमें से दो बातें गायब हैं,  

दूसरा ट्वीट- पहला, सवाल पूछने वाले ने पूछा क्या था और दूसरा मेरा पूरा उत्तर क्या था ? 

तीसरा ट्वीट - जो सवाल पूछा गया उसका मतलब यह था कि ‘क्या मैं साध्वी प्रज्ञा को खुद से छोटा या बड़ा संत मानती हूं ?

चौथा ट्वीट - साध्वी जी ने सिद्ध संत अवधेशानंद जी महाराज से सन्यास लेने के बाद अपना स्वयं का अखाड़ा बनाया है तथा उनके अपने अनुयायी भी हैं। वह सन्यासियों की परंपरा से जुड़ी हुई संत हैं।

पांचवां ट्वीट- मैं कृष्ण भक्ति संप्रदाय में वैष्णव मार्ग में दीक्षित हूं।मेरे गुरू कर्नाटक उड़ुपी पीठ के श्री पेजावर स्वामी जी हैं।किंतु, मैंने कोई आश्रम, कोई शिष्य या अनुयायी नहीं बनाया है।मेरा वैष्णव परंपरा में दीक्षित होकर सन्यासी होना निजी विषय है।यह मेरे और मेरे गुरू जी के बीच का विषय है। 

छठा ट्वीट- साध्वी प्रज्ञा जी एक अखाड़े की प्रमुख हैं तथा उन्होंने निजी जीवन में बहुत कष्ट झेले हैं, इसी कारण से मैंने उपरोक्त टिप्पणी की।

सातवां ट्वीट- मैं आज भोपाल में आ गई हूं, उनके लिए चुनाव प्रचार में भी भाग लूंगी। मैं उनका बहुत आदर करती हूं तथा उनके प्रति बहुत संवेदनशील हूं। मेरी टिप्पणी को आप इसी संदर्भ में लीजिए।

भोपाल सीट पर प्रज्ञा ठाकुर का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से है। 29 सितम्बर, 2008 को मालेगांव में हुये बम धमाकों के मामले में प्रज्ञा आरोपी हैं और तकरीबन नौ साल जेल में रहीं हैं। इस बहुचर्चित मामले में वह इन दिनों जमानत पर चल रही हैं।

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरउमा भारतीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2029 लोकसभा चुनाव झांसी सीट से लड़ना चाहती हूं?, उमा भारती ने कहा- भाजपा नेतृत्व को सूचना दे दी, पार्टी अगर चाहेगी तो...

भारत"मुझे पीएम मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया गया", साध्वी प्रज्ञा ने जांच टीम पर लगाया गंभीर आरोप

भारतVIDEO: 'पुलिस ने दबाव में काम किया, कांग्रेस हिंदुओं से माफी मांगे', मालेगांव विस्फोट केस के निर्णय पर बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस

भारत'मुझे संन्यासी होने के कारण आतंकवादी कहा गया': 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में बरी होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर रो पड़ीं

भारत"भगवा जीत गया...", मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा

भारत अधिक खबरें

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी