लाइव न्यूज़ :

उज्जवला योजना 4 वर्ष में चुनाव से लेकर लॉकडाउन में बनी मोदी सरकार की ताकत, 8 करोड़ लोगों को सीधी राहत

By संतोष ठाकुर | Updated: May 5, 2020 06:53 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मई 2016 को यूपी के बलिया में इस योजना की शुरुआत की थी. शुरूआत में केवल 5 करोड़ कनेक्शन देने का लक्ष्य था, लेकिन इसकी सफलता को देखते हुए सरकार ने 7 करोड़ कनेक्शन दिए.

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन-3.0 की घोषणा के दिन केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के चार वर्ष पूरे हो गए.लॉकडाउन में उज्जवला योजना से करीब आठ करोड़ लोगों को सीधी राहत मिल रही है.

नई दिल्ली: लॉकडाउन-3.0 की घोषणा के दिन केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के चार वर्ष पूरे हो गए. इस दौरान उत्तर प्रदेश का चुनाव जिताने से लेकर लॉकडाउन के दौरान लोगों की रसोई तक पहुंचकर इस योजना ने लगातार केंद्र सरकार की राजनीतिक उम्मीद की आंच को बनाए रखा है.

यही वजह है कि सरकार ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को लॉकडाउन के दौरान तीन सिलेंडर फ्री देने की घोषणा करते हुए उनके खातों में इसके लिए पैसे भी एडवांस में डाल दिए. करीब एक करोड़ उज्जवला सिलेंडर की आपूर्ति भी अब तक कर दी गई है.

यह योजना सरकार के लिए कितनी अहम है इसका अंदाजा इस से लगाया जा सकता है कि पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान स्वयं लॉकडाउन के दौरान इसकी डिलीवरी की निगरानी करने के साथ ही चार बार एलपीजी डीलरों से इस मुद्दे पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर चुके हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मई 2016 को यूपी के बलिया में इस योजना की शुरुआत की थी. शुरूआत में केवल 5 करोड़ कनेक्शन देने का लक्ष्य था, लेकिन इसकी सफलता को देखते हुए सरकार ने 7 करोड़ कनेक्शन दिए. 8 करोड़ लोगों को सीधी राहत एक अधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन में उज्जवला योजना से करीब आठ करोड़ लोगों को सीधी राहत मिल रही है.

यही नहीं, लोगों की सुविधा के लिए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़े सिलेंडर की जगह छोटे 5 किलो के सिलेंडर लेने की सुविधा भी इस योजना में दी है. जिससे जितनी जरूरत है उतनी ही गैस गरीब लोग खरीद पाएं.

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर