लाइव न्यूज़ :

हिमंता सरमा और मनीष सिसोदिया के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज, सरमा ने 2020 के ट्वीट को रिट्वीट कर लगाया आरोप

By विशाल कुमार | Updated: June 5, 2022 07:17 IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को आरोप लगाया कि देश 2020 में जब कोविड महामारी से जूझ रहा था, तब असम सरकार ने उस समय स्वास्थ्य मंत्री रहे हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी की कंपनी और बेटे के व्यापारिक साझेदारों को ‘‘अत्यधिक दरों” पर पीपीई किट की आपूर्ति करने के लिए ठेके दिये थे। 

Open in App
ठळक मुद्देअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने 28 अप्रैल 2020 के अपने ट्वीट को रिट्वीट किया।सरमा ने रिट्वीट कर सिसोदिया पर असम के कोविड मरीज की मदद न करने का आरोप लगाया।

गुवाहाटी/नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया द्वारा शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बाद दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

सिसोदिया के आरोपों से इनकार करने के बाद सरमा ने एक ट्वीट कर आरोप लगाया कि जब कोरोना के समय उन्होंने उनसे असम के एक नागरिक फुकान के लिए मदद मांगी थी तब उन्होंने मदद नहीं की थी।

28 अप्रैल 2020 के अपने ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सरमा ने लिखा कि प्रिय मनीष सिसोदिया, मैं 2 साल पहले की आपकी याददाश्त को ताजा कर दूं। जब असम के मेरे लोगों को कोविड महामारी के दौरान आपकी मदद की जरूरत थी तब आपने मेरे ट्वीट का जवाब भी नहीं दिया था। हम एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे, इसके बावजूद कई फोन कॉल का जवाब नहीं दिया गया।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश 100 से अधिक वर्षों में सबसे भीषण महामारी का सामना कर रहा था, असम के पास शायद ही कोई पीपीई किट रहा हो। मेरी पत्नी ने आगे आने और जीवन बचाने के लिए सरकार को लगभग 1500 पीपीई किट मुफ्त दान करने का साहस किया था। उन्होंने एक पैसा भी नहीं लिया था।

जबकि आप मनीष सिसोदिया ने उस समय बिल्कुल अलग रवैया दिखाया था। आपने दिल्ली में फंसे असमिया लोगों की मदद के लिए मेरे कई कॉल्स को नहीं उठाया। मैं एक उदाहरण कभी नहीं भूल सकता जब मुझे दिल्ली के मुर्दाघर से एक असमिया कोविड पीड़ित का शव लेने के लिए 7 दिन इंतजार करना पड़ा।

बता दें कि, सिसोदिया ने शनिवार को आरोप लगाया कि देश 2020 में जब कोविड महामारी से जूझ रहा था, तब असम सरकार ने उस समय स्वास्थ्य मंत्री रहे हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी की कंपनी और बेटे के व्यापारिक साझेदारों को ‘‘अत्यधिक दरों” पर पीपीई किट की आपूर्ति करने के लिए ठेके दिये थे। 

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेता सरमा ने हालांकि इन आरोपों को खारिज किया है। वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री सरमा ने इन आरोपों के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर करने की धमकी दी है। 

टॅग्स :असमहेमंत विश्व शर्मामनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी