लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका; अलर्ट जारी किया गया

By भाषा | Updated: January 7, 2021 21:27 IST

Open in App

बेंगलुरु, सात जनवरी कर्नाटक के तटीय और मलनाड क्षेत्रों में ‘‘येलो अलर्ट’’ जारी किया गया है क्योंकि ऊपरी वायु चक्रवाती बनने से बृहस्पतिवार को राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा आने की आशंका है।

कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले दो दिनों के लिए दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, उडुपी, चिक्कमंगलुरु, हासन, कोडागु और शिवमोग्गा के लिए ‘‘येलो अलर्ट’’ जारी किया है।

केएसडीएमए ने एक बयान में कहा कि कर्नाटक राज्य के अधिकतर जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

उसने कहा कि मलनाड और तटीय जिलों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी।

हालांकि, कर्नाटक के दक्षिण और उत्तर आंतरिक जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

केएसडीएमए ने बयान में कहा कि इस बीच, राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई।

अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो दिनों से शिवमोग्गा, कोडागु, कलबुर्गी, बेंगलुरु, मंड्या, रामनगर, हुबली-धारवाड़, उडुपी, दक्षिण कन्नड़, चिक्कमंगलुरु, बल्लारी और हसन में बारिश हो रही है।

हालांकि, बारिश के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा