लाइव न्यूज़ :

पूनियां ने कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: March 11, 2021 21:03 IST

Open in App

जयपुर, 11 मार्च भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कानून व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है और राज्य सरकार का पूरा ध्यान केवल अपनी कुर्सी बचाने पर है।

पूनियां ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य में कांग्रेस शासन के सवा दो साल में राजस्थान अपराधों की राजधानी बन गया है और छह लाख से अधिक मुकदमें ..उसमें भी महिला के खिलाफ अपराध, विशेषकर बलात्कार की शर्मनाक घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार का इकबाल खत्म हो गया है।

पूनियां ने कहा कि, किसानों की पूर्ण कर्जमाफी, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी प्रदेश के ये तीन बड़े मुद्दे हैं, जिनको लेकर गहलोत सरकार पूरी तरह विफल है।

उन्होंने कहा कि देश में सर्वाधिक बेरोजगारी दर 28.02 प्रतिशत राजस्थान में है। इस राज्य सरकार से बेरोजगारों की नाराजगी जायज है और बेरोजगारों की ताकत ना केवल विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़